{"_id":"63cd1fd8b938e5663a5049ed","slug":"a-video-has-surfaced-of-a-young-man-trying-to-rob-a-jewelry-shop-posing-as-a-customer-in-agra-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार से छीना झपटी का LIVE VIDEO: सराफ से लूटपाट की एक और वारदात, ग्राहक बनकर आया युवक, चेन छीनकर भागने लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार से छीना झपटी का LIVE VIDEO: सराफ से लूटपाट की एक और वारदात, ग्राहक बनकर आया युवक, चेन छीनकर भागने लगा
Sun, 22 Jan 2023 05:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 22 Jan 2023 05:07 PM IST
सार
आगरा में सराफ से लूट का प्रयास करने की एक और वारदात सामने आई है। युवक ग्राहक बनकर दुकान में आया और दुकानदार से चेन मांगी। दुकानदार को थोड़ा व्यस्त देखकर वह चेन छीनकर भागने लगा। हालांकि दुकानदार ने चेन कसकर पकड़ी था इसलिए सामान नहीं ले जा पाया।
विज्ञापन
दुकानदार से चेन छीनने के दौरान छीना झपटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में शनिवार को लूटपाट की घटना के बाद से दहशत का माहौल है। शनिवार को लूटकांड की बड़ी वारदात के साथ ही एक और सराफ से लूट का प्रयास हुआ था। हालांकि सराफ की सक्रियता से बदमाश सामान लूटकर नहीं ले जा पाया।
विज्ञापन
घटना जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के दहतोरा मोड़ स्थित सूर्या ज्वेलर्स की है। यहां शनिवार की दोपहर दुकानदार ग्राहकों को चेन दिखा रहा था। इसी समय एक युवक मुंह पर मास्क लगाकर ग्राहक बनकर आया। उसने दुकानदार से चेन दिखाने के लिए कहा। दुकानदार से बातचीत के दौरान वह अचानक उसके हाथ से चेन छीनकर भागने लगा। लेकिन दुकानदार ने चेन नहीं छोड़ी।
विज्ञापन
इसके साथ ही उसने सक्रियता दिखाते हुए बदमाश को पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान बदमाश दुकानदार को धक्का देकर भाग गया। गनीमत रही कि वह कोई सामान नही ले जा पाया। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकानदार ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन