फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A unique confluence of faith... Kamalkant of Agra's unique devotional yoga on Mahashivratri... seen in the form of Shiva with the serpent god around his neck...

Agra News: आस्था का अनूठा संगम...महाशिवरात्रि पर आगरा के कमलकांत का अनोखा भक्तियोग...गले में नाग देवता को डाल शिव के रूप में दिखे...

Wed, 18 Feb 2026 11:26 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 11:26 AM IST
विज्ञापन
A unique confluence of faith... Kamalkant of Agra's unique devotional yoga on Mahashivratri... seen in the form of Shiva with the serpent god around his neck...
गले में नाग देवता...महादेव बने आगरा के कमलकांत
आगरा। महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी को पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा, वहीं कुछ भक्त अपनी अनूठी भक्ति भावना के लिए चर्चा का विषय बने।
विज्ञापन

इसी धार्मिक माहौल में, कमलकांत, जो करभना, धाँधूपुरा आगरा के निवासी हैं, श्री मन:कामेश्वर मंदिर दर्शन के उपरांत बाहर निकले। उनकी नजर एक सपेरे पर पड़ी| वह सपेरे के पास पहुंचे। सपेरे ने उनके गले में नाग देवता को डाल दिया।
विज्ञापन

जीवित नाग देवता को गले में धारण किए कमलकांत उस समय साक्षात कमलकांत महादेव लग रहे थे। यह दृश्य मंदिर में दर्शन के लिए आए अन्य भक्तों के लिए आश्चर्य और कौतूहल का विषय बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमलकांत का महादेव रूप गहरी आस्था और शिव तथा नाग देवता के प्रति अटूट विश्वास को दर्शाता है। नाग देवता को शिव का प्रिय माना जाता है और महाशिवरात्रि पर उनका पूजन विशेष फलदायी है।

हालांकि नाग एक विषैला जीव है। लिहाजा इस प्रकार की भक्ति में सुरक्षा और सावधानी बरतना जरूरी है।
महादेव कमलकांत के इस दृश्य ने महाशिवरात्रि के पर्व पर एक अलग चर्चा को जन्म दिया। कुछ लोगों ने इसे कमलकांत की अगाध भक्ति का प्रतीक माना। तो कुछ ने सपेरों की कमाई का जरिया। महाशिवरात्री पर सपेरों की पोटली में रखे नाग-नागिन का दर्शन शुभ है।
प्रस्तुती : सचिन

गले में नाग देवता...महादेव बने आगरा के कमलकांत

गले में नाग देवता...महादेव बने आगरा के कमलकांत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed