{"_id":"698e3fec12d02796a20b3a98","slug":"a-truck-loaded-with-rice-was-seized-in-the-school-lane-of-jarar-it-is-suspected-to-be-government-rations-agra-news-c-25-1-agr1008-988292-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जरार में चावल से लदे एक ट्रक को पकड़ा, सरकारी राशन होने का अंदेशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जरार में चावल से लदे एक ट्रक को पकड़ा, सरकारी राशन होने का अंदेशा
Fri, 13 Feb 2026 02:32 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
बाह। जरार में त्रिवेणी देवी रेशम देवी कन्या इंटर कॉलेज की गली में बृहस्पतिवार देर शाम 8 बजे एसडीएम बाह संतोष कुमार शुक्ला ने चावल से लदे एक ट्रक को पकड़ा है। बाह क्षेत्र में चावल का उत्पादन नहीं होता, पकड़ा गया चावल राशन का होने का अंदेशा है। मौके पर पहुंची आपूर्ति विभाग की टीम जांच में जुटी है।
बृहस्पतिवार देर शाम 8 बजे मिली सूचना पर बाह के एसडीएम संतोष कुमार शुक्ला ने जरार में छापा मारा। छापेमारी के दौरान कॉलेज वाली गली में 10 चक्का ट्रक खड़ा मिला, जिस पर चावल लदा हुआ था। चावल लदे ट्रक के मिलने से हड़कंप मच गया। उन्होंने पुलिस एवं आपूर्ति विभाग की टीम मौके पर बुला ली। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। आपूर्ति निरीक्षक नवल सिंह आजाद ने मौके पर मिले व्यक्ति विजय के बयान दर्ज किए हैं। पास में ही एक दुकान खुली मिली। माना जा रहा है कि दुकान से चावल का लदान हो रहा था। चावल कहां से आया?, किसका है? इस पर छानबीन की जा रही है। एसडीएम ने बताया कि चूंकि बाह क्षेत्र में चावल का उत्पादन नहीं होता। ट्रक में लदा हुआ मिला चावल राशन का तो नहीं? इस पर भी जांच कराई जा रही है। ट्रक में लदे चावल के बोरों की गिनती कराई जाएगी। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।