{"_id":"69b08c3c5fed6c5fe90a2c88","slug":"a-truck-breakdown-on-the-highway-caused-traffic-jams-delaying-students-from-arriving-for-their-exams-by-two-and-a-half-hours-agra-news-c-364-1-ag11019-126232-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: हाईवे पर ट्रक खराब होने से लगा जाम, ढाई घंटे देरी से परीक्षा देने पहुंचे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: हाईवे पर ट्रक खराब होने से लगा जाम, ढाई घंटे देरी से परीक्षा देने पहुंचे छात्र
Wed, 11 Mar 2026 02:55 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
रामबाग पर हाईवे पर लगी वाहनों की कतारें।
- फोटो : संवाद
आगरा। दिल्ली हाईवे के रामबाग पुल पर ट्रक खराब होने पर चालक छोड़कर चला गया। सुबह से ही हाईवे पर कई किमी का जाम लग गया। कई स्कूली वाहन घंटों फंसे रहे। जानकारी पर अभिभावक दो पहिया वाहन लेकर पहुंचे और बच्चों को लेकर स्कूल पहुंचाया। ढाई घंटे देरी से आने पर भी स्कूल ने परीक्षा ली। दोपहर दो बजे के बाद पुलिस ने सुध ली और क्रेन की मदद से ट्रक हटवाया। इसके बाद यातायात सुचारु हो सका।
सोमवार तड़के रामबाग की ट्रांस यमुना कॉलोनी के निकट जवाहर पुल के पास ट्रक खराब हो गया। चालक ट्रक को वहीं खड़ा कर चला गया। इससे सुबह से ही लंबा जाम लग गया। साढ़े आठ बजे के करीब बच्चे स्कूलों के लिए निकले तो जाम कई किमी तक पहुंच गया था। स्कूली वाहन जाम में फंस गए। कइयों की परीक्षा छूट गई। कई छात्र बसों और स्कूली वाहनों से उतर कर दोपहिया वाहन चालकों से लिफ्ट लेकर आगे पहुंचे। लोगों को कुछ मिनटों का सफर करने में तीन घंटे तक लग गए।
सवारी वाहनों में बैठी सवारियां उतर कर पैदल गंतव्यों के लिए चले गए। धुआं और शोर से राहगीरों की सांस फूलने लगी और कइयों की तबीयत बिगड़ गई। बसों में सफर करने वाले लोग गर्मी से परेशान हो गए। आगरा आने वाले वाहनों से उतर गए और पैदल वाटरवर्क्स चौराहे पहुंचकर अन्य साधनों से गंतव्य तक गए। यह सिलसिला दोपहर दो बजे तक चला पर इस दौरान पुलिस ने सुध नहीं ली। हालात बदतर होने के बाद दो बजे पुलिस ने क्रेन मंगवाई और ट्रक को हटवाया, इसके बाद हालात सामान्य हो सके।
विज्ञापन
ढाई घंटे देरी से पहुंचे छात्र, स्कूल ने ली परीक्षा
ट्रांसयमुना काॅलोनी निवासी सचिन अग्रवाल ने बताया कि उनका बेटा कमला नगर स्थित सुमित राहुल स्कूल में पढ़ता है। सोमवार को अन्य बच्चों के साथ स्कूल वैन से साढ़े आठ बजे स्कूल के लिए निकला था। साढ़े दस बजे स्कूल से कॉल आई। बच्चों के परीक्षा में नहीं आने की जानकारी मिली। वैन चालक से पूछा तो पता चला कि अभी वह रामबाग पर ही जाम में फंसे हैं। इसके बाद सभी दोपहिया वाहनों से पहुंचे। बच्चों को वैन से लेकर स्कूल पहुंचाया। इस काम में 11:30 बज गए। इसके बाद स्कूल प्रबंधन से बात की गई और प्रबंधन ने बच्चों को अलग बिठा कर परीक्षा दिलवाई।