फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A transgender woman was deceived by promising to change her gender, then released, and the Jagdishpura police are not taking action. A video has been released demanding justice.

Agra News: जेंडर बदलवाने का झांसा देकर किन्नर को दिया धोखा..फिर छोड़ दिया, जगदीशपुरा पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई, वीडियो जारी करके मांगा न्याय

Wed, 01 Jul 2026 01:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
A transgender woman was deceived by promising to change her gender, then released, and the Jagdishpura police are not taking action. A video has been released demanding justice.
आगरा। लखनपुर (पश्चिमपुरी) के युवक ने किन्नर की भावनाओं से खिलवाड़ किया। दो साल तक लिव इन रिलेशन में रखकर शारीरिक शोषण करता रहा। भरोसा दिलाया कि वह उसका जेंडर बदलवाकर शादी कर लेगा। इस दरम्यान बहाने बनाकर चार लाख रुपये भी हड़प लिए। बाद में युवक ने किनारा कर लिया। यहां तक कि पुलिस भी किन्नर को गंभीरता से नहीं ले रही है। उसकी प्राथमिकी दर्ज नहीं की। किन्नर ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया।
विज्ञापन

जगदीशपुरा के आवास विकास कॉलोनी निवासी किन्नर ने बताया कि सिकंदरा के लखनपुर निवासी एक युवक से दो वर्ष पूर्व शास्त्रीपुरम में मुलाकात हुई थी। बातचीत के बाद दोस्ती हो गई। किन्नर ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि युवक ने उससे शादी का वायदा किया। जेंडर बदलवाने की बात कही और उसे प्रेमजाल में फंसाकर दो साल तक शारीरिक शोषण करता रहा। आए दिन बहाने बनाकर रुपये मांगकर ले जाता था। करीब 4 लाख से अधिक रुपये के चुका है। उन्हें जानकारी हुई कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे हैं। पूछने पर आरोपी ने उससे संपर्क तोड़ दिया। रुपये वापस मांगने पर बहाने बनाने लगा। अब जूता फैक्टरी पर भी नहीं जाता है।
विज्ञापन

पीड़ित किन्नर ने बताया कि उन्होंने थाना जगदीशपुरा में तहरीर दी। सारे साक्ष्य भी दिए हैं। किन्नर होने के कारण पुलिस भी शिकायत को गंभीरता से नहीं ले रही है। उसे न्याय नहीं मिला तो वह कमिश्नरेट में धरना देगी। मंगलवार को किन्नर ने वीडियो जारी कर अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed