फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Heatwave Turns Deadly Tourist Dies While Visiting Taj Mahal for Second Day in a Row

यूपी में जानलेवा हुई गर्मी: ताजमहल आए पर्यटक की मौत, लगातार दूसरे दिन घूमने आए शख्स की गई जान

Thu, 15 May 2025 10:32 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, आगरा
माई सिटी रिपोर्टर, आगरा Published by: विकास कुमार Updated Thu, 15 May 2025 10:32 PM IST
सार

Taj Mahal News: गुरुवार को चार धाम यात्रा से पर्यटकों का समूह आया था। पर्यटक समूह में 63 वर्षीय कर्नाटक निवासी अप्पाशी बागलकोट शामिल थे। वे बावर्ची का काम करते थे। 

विज्ञापन
UP Heatwave Turns Deadly Tourist Dies While Visiting Taj Mahal for Second Day in a Row
पर्यटकों के साथ आए बावर्ची की शिल्पग्राम में मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Agra News: यूपी में गर्मी का कहर जारी है। ताजमहल आए दो लोगों की दो दिन में जान चली गई। गुरुवार को पर्यटकों के साथ आए 63 वर्षीय बावर्ची की शिल्पग्राम में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम नहीं कराया।

विज्ञापन

पारा 40 डिग्री पार पहुंच चुका है। दिन में लू चल रही है। बुधवार को ताजमहल घूमने आए पर्यटक की मौत हो गई थी। महाराष्ट्र के पर्यटक 49 वर्षीय नोबादे रमेश गुणवंतराव रॉयल गेट के पास बेहोश होकर गिर पड़े थे। अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को चार धाम यात्रा से पर्यटकों का समूह आया था। पर्यटक समूह में 63 वर्षीय कर्नाटक निवासी अप्पाशी बागलकोट शामिल थे। वे बावर्ची का काम करते थे। पर्यटक समूह चार धाम की यात्रा के दौरान ताजमहल आए थे। 
 
विज्ञापन

एसीपी ताज सुरक्षा अरीब अहमद ने बताया कि समूह में आए पर्यटक ताजमहल देखने के लिए चले गए। अप्पाशी को सीने में दर्द की शिकायत थी। वह ताज महल नहीं गया। गाड़ी में शिल्पग्राम में बैठा रहा। दोपहर करीब 3 बजे उसकी हालत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed