फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A three year old girl died after being hit by a municipal corporation tractor family members created a ruckus

दर्दनाक हादसा: मां के साथ बाजार गई मासूम को ट्रैक्टर ने राैंदा, तीन वर्षीय बालिका की माैत, परिजनों का हंगामा

Mon, 03 Feb 2025 11:19 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 03 Feb 2025 11:19 PM IST
सार

घायल बच्ची को परिजन अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। घटना से आक्रोशित लोगों ने हंगामा कर दिया। पुलिस माैके पर पहुंच गई।
 

विज्ञापन
A three year old girl died after being hit by a municipal corporation tractor family members created a ruckus
फोन पर घटना की जानकारी देते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी बी ब्लाक में सोमवार दोपहर को ट्रैक्टर ने मां के साथ दवा लेने जा रही 3 साल की बच्ची पलक को रौंद दिया। अस्पताल पहुंचाने से पहले मौत हो गई। इकलौती बेटी खो देने से माता-पिता बेहाल हो गए। वे शव लेकर पुलिस चाैकी और सुनवाई न होने पर करीब 4 घंटे तक हंगामा किया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन




मूलरूप से जन की गढ़ी, बरहन निवासी पवन कुमार महादेवी नगर, टेढ़ी बगिया में रहते हैं। वह मिठाई की दुकान पर काम करते हैं। सोमवार दोपहर करीब दो बजे उनकी पत्नी राजकुमारी बेटी पलक को दवा दिलाने जा रही थीं। ट्रांस यमुना काॅलोनी बी ब्लाक में पुलिया के निर्माण का कार्य चल रहा है। मलबा उठाने के लिए ठेकेदार ने ट्रैक्टर मंगवाया था।
विज्ञापन





लोगों ने बताया कि सड़क पर मां के साथ चल रही बच्ची को ट्रैक्टर ने अचानक तेजी से बैक करते वक्त रौंद दिया। चीख पुकार होने पर भी चालक ने ध्यान नहीं दिया। मां के शोर मचाने पर आसपास के लोग बच्ची को अस्पताल लेकर गए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पिता पवन बघेल भी हॉस्पिटल आ गए। उन्होंने बेटी का शव गोद में उठाया और सड़क पर दौड़ लगा दी। उनकी हालत देखकर लोग घबरा गए। भीड़ लग गई। पवन हॉस्पिटल से ट्रांसयमुना पुलिस चौकी के पास तक पहुंचे। शव गोद में रखकर सड़क पर बैठ गए। बच्ची की मां भी आ गईं।

बवाल की आशंका पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन बेहाल थे। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार करके ट्रैक्टर पकड़ लिया। तीन घंटे तक लोग पुलिस चौकी के पास ही जमे रहे। पुलिस अधिकारियों के समझाने पर बमुश्किल माने। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

ठेकेदार पर हो कार्रवाई, मांगा मुआवजा
एकत्रित भीड़ ट्रैक्टर मंगवाने वाले ठेकेदार को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। लोगों ने पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपये मुआवजे की मांग भी रखी। पुलिस ने कहा कि पहले केस दर्ज कराएं। लोगों ने आरोप लगाया कि हादसा नगर निगम के ठेकेदार के कारण हुआ है। आबादी क्षेत्र में मलबा उठाने के लिए दिन में ट्रैक्टर बुला लिया। ट्रैक्टर का प्रयोग व्यावसायिक काम में नहीं हो सकता है। रात में भी मलबा उठ सकता था।


कान में लगा रखा था ईयरफोन
ट्रैक्टर चालक ने मलबा उठाते वक्त कान में लीड (ईयरफोन) लगा रखा था। मां बबली देवी ने बताया कि चालक ट्रैक्टर बैक कर रहा था। बच्ची के पास आया तभी वह चीखने लगीं लेकिन उसने एक नहीं सुनी। वह तो किसी तरह बच गई मगर लाडली को बचा नहीं पाईं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed