फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A teenager was molested, and when she protested, the mother and daughter were beaten up. Police conducted a medical examination. The victim's family appealed to the commissioner.

Agra News: किशोरी के साथ छेड़छाड़, विरोध पर मां-बेटी को पीटा, पुलिस ने कराया मेडिकल, पीड़ित परिवार ने कमिश्नर से लगाई गुहार

Thu, 28 May 2026 11:35 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
A teenager was molested, and when she protested, the mother and daughter were beaten up. Police conducted a medical examination. The victim's family appealed to the commissioner.
बाह। क्षेत्र के एक गांव में अपने घर में मोबाइल चला रही किशोरी के साथ छेड़छाड़ एवं विरोध करने पर किशोरी एवं उसकी मां को पीटे जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घायल मां, बेटी का मेडिकल कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़ित परिवार ने बृहस्पतिवार को पुलिस कमिश्नर से मिलकर अपनी जान माल की रक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

बाह क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात 8 बजे 17 साल की किशोरी अपने घर में मोबाइल चला रही थी। उसने पुलिस को बताया कि उसके रिश्ते के भाई ने मोबाइल छीन लिया, उसके साथ खींच तान करने लगा, छेड़खानी का विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करने लगा। चीख पुकार पर मां बचाने के लिए आई तो रिश्ते के भाई के पिता व अन्य परिजन आ गए और मारपीट कर दी। पास पड़ोस के लोगों ने आकर दोनों को बचाया। प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया कि घायल मां, बेटी का मेडिकल कराया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed