फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   a teenager conspired to kidnap himself texting mother and say some people are taking me in a car In Agra

खुद के अपहरण की साजिशः मां मुझे कुछ लोग जबरन कार में उठा ले जा रहे हैं, खुलासे ने सबको कर दिया हैरान

Thu, 12 Jan 2023 06:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 12 Jan 2023 06:44 PM IST
सार

आगरा में एक किशोर ने खुद के अपहरण की साजिश रच डाली। अपहरण की बात सुन परिजनों में भय व्याप्त हो गया। सूचना पर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। उसके बाद जो खुलासा हुआ उसने सभी को हैरत में डाल दिया। 

विज्ञापन
a teenager conspired to kidnap himself texting mother and say some people are taking me in a car In Agra
किशोर का अपहरण

विस्तार

आगरा में रामबाग चौराहे से लापता किशोर का अपहरण नहीं हुआ था। मां से नाराज होकर वह अपने दोस्त के घर चला गया था। बुधवार को दोस्त के यहां से रिश्तेदार के घर जा रहा था, लेकिन पुलिस ने लोकेशन के आधार पर उसे बरामद कर लिया। ट्रांसयमुना थाना पुलिस ने उसे परिवारीजनों को सुपुर्द किया। 

विज्ञापन


मामला एटा जिले के जलेसर थाना के मोद्दीनपुर गांव का है। गांव निवासी महिला ने ट्रांसयमुना थाना में मंगलवार को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि उसका 16 वर्षीय बेटा शाम को पांच बजे घर से निकला था। उसके ताऊ के बेटे केरल में काम करते हैं, उसे भी वहीं पर जाना था। रात में 8:20 बजे बात हुई थी। उसने बस से उतरने के बारे में भी बताया था। 
विज्ञापन


इसके 10 मिनट बाद ही मोबाइल पर मैसेज आया। उसमें उसने बताया कि ईको गाड़ी में बैठे कुछ लोग मुझे लेकर जा रहे हैं। फोन मिलाया तो स्विच ऑफ आ रहा था। इसके बाद काफी तलाश की लेकिन बेटे का कुछ पता नहीं चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रांस युमना थाना प्रभारी अवधेश कुमार गौतम ने बताया कि किशोर का मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था। जैसे उसने मोबाइल ऑन किया तो लोकेशन के आधार पर उसे अलीगढ़ से बरामद कर लिया गया है। उसे सकुशल परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed