फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A surging tide of faith and devotion at the procession of Vighnaharta.

Agra News: विघ्नहर्ता की शोभायात्रा में उमड़ा आस्था और श्रद्धा का सैलाब

Fri, 25 Sep 2026 02:31 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
A surging tide of faith and devotion at the procession of Vighnaharta.
बटेश्वर कुण्ड मे गणेश प्रतिमा विसर्जित करते भक्त
बटेश्वर/फतेहाबाद। गणपति बप्पा के जयकारों की गूंज और ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच बृहस्पतिवार को गणेश मूर्तियों का किया विसर्जन। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की मूर्तियों को नम आंखों से विदाई दी। जिलेभर में गणेश मूर्तियों की विसर्जन यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। रास्तेभर श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाते रहे।
विज्ञापन

बटेश्वर
में बृहस्पतिवार सुबह से ही गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी। गांव-कस्बों से अबीर-गुलाल उड़ाते हुए गणेश भक्त डीजे और ढोलक मजीरो की धुन और भजनों पर नाचे गाते पहुंचे गजानन के भक्तों ने प्रशासन की ओर से बनवाए गए अस्थाई कुंड में गणपति की मूर्तियों को पूरे विधि-विधान के साथ विसर्जित किया। विसर्जन यात्रा के दौरान बटेश्वर धाम में अद्भुत भक्तिमय माहौल नजर आया। इस दाैरान गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ, के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। भक्तों ने गणेशजी को नम आंखों से विदाई दी। मूर्ति विसर्जन के बाद श्रद्धालुओं ने यमुना में डुबकी लगाकर ब्रह्मलाल मंदिर मे दर्शन किए। फतेहाबाद में गणपति बप्पा के जयकारों की गूंज और ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की मूर्तियों को नम आंखों से विदाई दी। गणेश मूर्ति विसर्जन को लेकर बृहस्पतिवार सुबह से ही प्रशासन की ओर से यमुना नदी के घाटों और अन्य स्थानों पर व्यवस्थाएं की गई थीं। प्रशासन की ओर यमुना नदी के घाटों पर खुदवाए गए गड्ढों में ही श्रद्धालुओं ने गणेश मूर्तियाें का विसर्जन किया। वहीं, यमुना नदी के भोलपुरा घाट, ईधौन, शंकरपुर, स्वारा, वाजिदपुर सहित अन्य घाटों पर पुलिस तैनात की गई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद ने विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन


कचाैरा घाट पर नहीं बनाए कुंड, नदी में किया मूर्ति विसर्जन
बाह। कचौराघाट के प्राचीन शिव मंदिर के घाट पर बृहस्पतिवार शाम यमुना नदी में गणेश मूर्तियों का विसर्जन के लिए जैतपुर के अलावा इटावा के जसवंत नगर क्षेत्र के श्रद्धालु पहुंचे। नदी में मूर्ति विसर्जन पर एनजीटी ने रोक लगाई है, लेकिन कचौरा घाट में अस्थाई कुंड नहीं बनाए गए हैं। लिहाजा नदी में ही मूर्तियों का विसर्जन हुआ। मूर्ति विसर्जन को पहुंचे राणा दीक्षित, अभिनव दीक्षित, रामप्रकाश कुशवाह, अभी यादव, प्रियांशू यादव, अभिषेक आदि विघ्नहर्ता की विदाई पर भावुक हुए बिना नहीं रह सके। यमुना नदी के कमतरी पुल के पास से भी गणेश मूर्तियों का विसर्जन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


खारी नदी पर पुल पर मुस्तैद रही पुलिस-पीएसी
इरादतनगर। आगरा-ग्वालियर हाईवे स्थित खारी नदी पुल पर बृहस्पतिवार को गणेश मूर्ति विसर्जन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने हाईवे और नदी क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस व पीएसी बल तैनात किया। यातायात व्यवस्था के साथ जल आपदा राहत बल भी मौके पर मुस्तैद रहा। कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच मूर्ति विसर्जन किया गया। इस दौरान विकास, भारत, सचिन, आकाश, मुन्नालाल, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article