{"_id":"68e42bc8ee5c91d0c80b1055","slug":"a-stampede-erupts-after-a-monkey-attack-injuring-an-innocent-child-after-falling-agra-news-c-25-1-agr1008-886452-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: लंगूर के हमले से मची भगदड़, गिरने से मासूम घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: लंगूर के हमले से मची भगदड़, गिरने से मासूम घायल
विज्ञापन
बाह। बासौनी के मुकुंदीपुरा गांव में सोमवार की सुबह लंगूर के हमले से भगदड़ मच गई। गिरने से 3 साल का आहन घायल हो गया। उसके चेहरे और सिर में चोटें लगी है। अहान की बहन सुप्रिया ने बताया कि लंगूर ने पहले उस पर झपट्टा मारा था। वह गिरने से बाल-बाल बच गई।
बताया कि दो और लोग भी चपेट में आ गए। लेकिन चोट सिर्फ आहन को लगी है। सुप्रिया उसे इलाज के लिए बाह सीएचसी पर ले पहुंची थी। उसने बताया कि लंगूर इधर उधर उछल कूद कर झपट्टा मार रहा था। जिससे गांव में भगदड़ मच गई थी। मुकुंदीपुरा में लंगूर के हमले की सूचना पर बाह से वन विभाग की टीम गांव पहुंची। गांव में लंगूर कहीं दिखा नहीं। गांव के लोगों से लंगूर दिखने पर वन विभाग को सूचना देने का आह्वान किया है। घायल बच्चे और उसके परिजन से लंगूर के झपट्टा मारे जाने की जानकारी लेने के लिए बाह के रेंजर अमित कुमार अस्पताल पहुंचे।