फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A soldier posted in PSC in Aligarh died during treatment in a road accident

सड़क हादसे में अलीगढ़ में पीएससी में तैनात सिपाही की उपचार के दौरान मौत

Thu, 02 Jun 2022 01:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
A soldier posted in PSC in Aligarh died during treatment in a road accident
एत्मादपुर। कुबेरपुर चौराहे पर मंगलवार की रात अलीगढ़ जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे पीएसी के सिपाही मनोज कुमार (26) की कैंटर की टक्कर लगने से मौत हो गई। 38वीं वाहिनी पीएससी अलीगढ़ के नायक अमन सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मनोज कुमार निवासी गांव पापरी नागर थाना मंसुखपुरा तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। वर्ष 2019 में वह पीएसी में भर्ती हुए थे। अलीगढ़ की 38वीं वाहिनी में उनकी तैनात थी। इस समय उनकी कंपनी की ड्यूटी ताजमहल सुरक्षा में लगी हुई थी। पीएसी कंपनी आगरा के मंडी समिति स्थल में रुकी हुई है। मंगलवार की रात मनोज सरकारी कार्य से अलीगढ़ जाने के लिए एत्मादपुर क्षेत्र के कुबेरपुर के पास वाहन के इंतजार में खड़े थे। तभी पीछे से तेज गति से आए कैंटर ने टक्कर मार दी, जिसमें मनोज घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल उन्हें इलाज के लिए आगरा भेजा। जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी एत्मादपुर अरुण कुमार बालियान ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मनोज की चार महीने पहले ही शादी हुई थी। बुधवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद सिपाही का शव घर पहुंचा, तो कोहराम मच गया। मां और पत्नी तो शव देखते ही सुध-बुध खो बैठी। शाम को सम्मान के साथ सिपाही का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed