Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A short circuit caused a fire in an electronic repair shop, burning goods.

Agra News: शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग की दुकान में लगी आग, सामान जला

Sun, 08 Nov 2026 01:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 08 Nov 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
A short circuit caused a fire in an electronic repair shop, burning goods.
फोटो 4 खेरागढ़ भीषण आग की लपटों में जलती हुई दुकानबदहवास हालत में पीड़ित दुकान स्वामी श्याम
खेरागढ़। सैंया रोड स्थित बाबूलाल कॉलोनी में शनिवार रात करीब 8 बजे बिजली की शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग की दुकान में भीषण आग लग गई। आग से दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पुलिस और अग्निशमन दल पहुंचा। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


पीड़ित श्याम सिंह की मकान में ही प्रिंटर, कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के रिपेयरिंग की दुकान है। शनिवार रात करीब आठ बजे वह दुकान बंद कर घर पर थे। इसी दौरान दुकान में आग लग गई। धुआं निकलता देख परिजन को जानकारी हुई। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए। श्याम सिंह के भाई संजय तोमर ने बताया कि आग में एसी, फ्रिज, कंप्यूटर, लैपटॉप, प्रिंटर समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गया। दिवाली से ठीक पहले हुए इस हादसे ने परिवार की खुशियां फीकी कर दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed