फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A scuffle ensued for deeds, commotion at the sub-registrar's office, and the crowd spiraled out of control due to server failure. Police took control, and only 22 deeds were processed throughout the day.

Agra News: बैनामे के लिए धक्का-मुक्की, सब-रजिस्ट्रार कार्यालय पर हंगामा, सर्वर ठप होने से बेकाबू हुई भीड़, पुलिस ने संभाली कमान, दिनभर में सिर्फ 22 बैनामे

Fri, 05 Jun 2026 12:25 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
A scuffle ensued for deeds, commotion at the sub-registrar's office, and the crowd spiraled out of control due to server failure. Police took control, and only 22 deeds were processed throughout the day.
बाह के सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर बैनामा कराने वालों की भीड़: राशन जैसी लगी रही लंबी लाइन - फोटो : कलेक्ट्रेट में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते पंचायत सहायक।
बाह। सब-रजिस्ट्रार कार्यालय बाह पर बृहस्पतिवार सुबह से जमीन के क्रेता-विक्रेताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह 7 बजे से ही कार्यालय के बाहर राशन की दुकान जैसी लंबी लाइनें लग गईं। बैनामे कराने के लिए लोगों में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। हालात इस कदर बेकाबू हो गए कि स्थिति को संभालने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी, जिसके बाद सुबह 10:30 बजे कार्यालय का ताला खुल सका।
विज्ञापन

इससे पहले बाह के एसडीएम विनोद कुमार के साथ बैठक कर अधिवक्ताओं ने बैनामा के लिए गाइड लाइन बनाई। एक दिन पूर्व लाइन में लगने वालों को प्राथमिकता देने की बात हुई। पुलिस ने सब-रजिस्ट्रार कार्यालय खुलवाने के साथ ही बैनामा के लिए लाइन में लगे लोगों को पर्ची बंटवाई गई। प्रभारी सब रजिस्ट्रार मुकेश कुमार शर्मा ने बताया बृहस्पतिवार को 125 पर्ची बंटी थी। शाम 4.35 बजे तक 22 बैनामा हो सके थे। सर्वर डाउन होने की वजह से बैनामा की प्रक्रिया धीमी हो गई है। ग्रामीणों ने दो काउंटर लगाने की मांग उठाई है। यूथ बार के अध्यक्ष राजेश यादव, संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुशील भदौरिया, अखिल प्रताप सिंह, सिविल बार के अध्यक्ष राजकुमार सिंह भदौरिया, कुलदीप शर्मा, ध्रुवकुमार पाराशर, हरिओम पांडेय, उमाशंकर उपाध्याय, जमीर हुसैन, वीरेश तिवारी, सुनील शुक्ला, गिरजेश भदौरिया, रामकुमार परिहार, अनुराग उपाध्याय आदि ने जनहित में समस्या के समाधान की मांग की है। बैनामा की समय अवधि बढ़ाए जाने एवं आपात स्थिति के लिए 5 हजार रुपये के शमन शुल्क के साथ बैनामा को प्राथमिकता दिए जाने पर सहमति बनी।

बाह के सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर बैनामा कराने वालों की भीड़: राशन जैसी लगी रही लंबी लाइन

बाह के सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर बैनामा कराने वालों की भीड़: राशन जैसी लगी रही लंबी लाइन- फोटो : कलेक्ट्रेट में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते पंचायत सहायक।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed