फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A scramble for seats on buses and trains ensues as soon as the exams end.

Agra News: कंपनी में निवेश के नाम पर सात लोगों से 2.26 करोड़ की ठगी

Thu, 11 Jun 2026 02:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 11 Jun 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
A scramble for seats on buses and trains ensues as soon as the exams end.
आगरा। कंपनी में निवेश पर 15 माह में रकम दोगुनी करने का प्रलोभन देकर शातिरों ने लोगों से करोड़ों रुपये निवेश कराए। अवधि पूरी होने पर तकादा करने पर मृत अधिवक्ता के नाम से नोटरी अनुबंध कर टहलाते रहे। दबाव बढ़ने पर एक करोड़ रुपये का चेक देकर फिर से ब्याज समेत रकम लौटाने का अनुबंध कर लिया। धोखाधड़ी की जानकारी होने तक दिए चेक की अवधि पूरी हो गई। पीड़ितों ने डीसीपी सिटी से शिकायत की। इसके बाद कमलानगर थाना पुलिस ने 8 आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस साक्ष्य संकलन कर रही है।
विज्ञापन

आरके पुरम निवासी पीड़ित मनीष शर्मा ने बताया कि कमला नगर एफ-ब्लॉक निवासी सत्यप्रकाश तित्तल, उनकी पत्नी वर्षा तित्तल, विक्रांत तित्तल, विशाल तित्तल, चमरौली शमशाबाद सड़क निवासी युवराज सिंह, उनकी पत्नी सपना सिंह, इंदिरापुरम, राजपुर चुंगी निवासी राहुल सोनी और उसकी पत्नी से उनका पुराना परिचय था। आरोपियों ने उन्हें अपने कमलानगर स्थित निवास पर बुलाया। बताया कि वह एक निवेश कंपनी एसबीएनएल वर्ल्ड संचालित करते हैं। कंपनी पूरे देश में विभिन्न चल और अचल संपत्ति में निवेश करती है। निवेशकों को मुनाफा भी दिलाते हैं। इसके बाद आरोपियों ने स्कीम बताईं। 15 माह में रकम दोगुनी करने का लालच दिया। पहले छोटे निवेश पर लाभ देकर लालच दिया। इसके बाद जनवरी 2023 से नवंबर 2025 के बीच उन्होंने और कई परिचित लोगों ने अलग-अलग रकम निवेश की। मनीष शर्मा और उनकी पत्नी ने 43.45 लाख रुपये, विभव नगर निवासी मनीष देवनानी ने 22.40 लाख रुपये, राहुल विहार निवासी दीपक गुप्ता ने 15.10 लाख रुपये, शहीद नगर के अभिषेक शर्मा ने 25.80 लाख रुपये, फिरोजाबाद के चौबेजी का बाग निवासी विभव वर्मा ने 85 लाख रुपये, फिरोजाबाद के गोकुल धाम निवासी अनिल मिश्रा ने 27 लाख रुपये और फिरोजाबाद के मोहल्ला चौबान निवासी रंजन चतुर्वेदी ने 8 लाख रुपये निवेश किए। इस तरह कुल 2 करोड़ 26 लाख 75 हजार रुपये आरोपियों को दिए गए।
विज्ञापन



शुरुआत में विश्वास कायम करने के लिए आरोपियों ने कुछ भुगतान भी किया और बाद में भुगतान नहीं दिया। तकादा करने पर एग्रीमेंट व हस्ताक्षरित चेक देकर भरोसा दिलाया कि पूरी रकम समय पर लौटा दी जाएगी। 5 जनवरी, 2026 को संपर्क करने पर मार्च 2026 तक भुगतान का शपथपत्र दिया गया, फिर 16 मार्च को नया एग्रीमेंट कर अप्रैल 2026 तक पैसा लौटाने का वादा किया गया। 10 अप्रैल, 2026 को विक्रांत तित्तल के निवास सेक्टर-4 पर बुलाया गया। 11 अप्रैल को राहुल और युवराज ने नया अनुबंध किया और 1 करोड़ रुपये का चेक दिया। तय तिथि गुजरने के बाद भी भुगतान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन




मृत अधिवक्ता की मोहर लगी थी नोटरी



4 मई, 2026 को जब मनीष के पिता ने अनुबंधों के दस्तावेज सत्यापन के प्रयास किए तो पता चला कि जिस नोटरी अधिवक्ता के नाम पर कागजात तैयार किए गए, उनकी पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। इसके बाद पीड़ितों को ठगी का एहसास हुआ।



पुलिस ने 7 पीड़ितों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ितों का कहना है कि आरोपियों ने आगरा समेत कई जिलों में लोगों को इसी तरह लालच देकर शिकार बनाया है।




वर्जन....



पीड़ितों की शिकायत पर साक्ष्य के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। विधिक कार्रवाई की जा रही है। अगर कोई अन्य पीड़ित सामने आएगा तो उसकी शिकायत को भी मामले में समाहित किया जाएगा।



सय्यद अली अब्बास, डीसीपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed