फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A school was operating in a marriage home in Chitrahat. The Block Education Officer, Jaitpur, raided the school and closed four unauthorised schools.

Agra News: चित्राहाट के मैरिज होम में चल रहा था स्कूल, खंड शिक्षा अधिकारी जैतपुर ने छापा मारकर बंद कराए 4 अमान्य विद्यालय

Thu, 30 Apr 2026 12:26 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
A school was operating in a marriage home in Chitrahat. The Block Education Officer, Jaitpur, raided the school and closed four unauthorised schools.
चित्राहाट के मैरिज होम में चल रहा था स्कूल, खंड ​शिक्षा अ​धिकारी ने पकड़ा
बाह। बिना मान्यता के स्कूल संचालित कर बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ के खिलाफ डीएम मनीष बंसल के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने बंद कराने का अभियान शुरू किया है। बुधवार को जैतपुर के खंड शिक्षा अधिकारी शेष बहादुर सरोज चित्राहाट के मैरिज होम में स्कूल संचालित मिलने से हैरान रह गए। उन्होंने चित्राहाट, बड़ागांव, सिजवारीपुरा, पाठकपुरा में अमान्य विद्यालयाें को बंद कराकर संचालकों को नोटिस थमाए।
विज्ञापन

जैतपुर के खंड शिक्षा अधिकारी शेष बहादुर सरोज ने बताया कि जीजीएसके पब्लिक स्कूल बड़ागांव 2 कमरों में चल रहा था, बंद कराया। प्रबंधक रामनरेश को नोटिस थमाया कि भविष्य में बिना मान्यता के विद्यालय का संचालन न हो। इसके बाद फार्चून वैली पब्लिक स्कूल सिजवारीपुरा पहुंचे, स्कूल संचालक वरुण प्रताप मान्यता संबंधी कोई अभिलेख नहीं दिखा सके। बच्चों को लाने ले जाने के लिए विद्यालय प्रांगण में वाहन खड़े हुए थे। तत्काल प्रभाव से विद्यालय को बंद करा दिया। प्रबंधक को भविष्य में बिना मान्यता के विद्यालय संचालन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कराने की चेतावनी दी गई। इसके बाद नहर किनारे संचालित मां शारदे पब्लिक स्कूल पाठकपुरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय पर ताला लटका मिला। मौजूद ग्रामीणों ने विद्यालय का संचालन बंद होने की जानकारी दी। इसके बाद सीजीएल अकेडमी चित्राहाट पहुंचे। यहां पर मैरिज होम में स्कूल संचालित हो रहा था। तत्काल बच्चों की छुट्टी करा दी। विद्यालय संचालक मुकेश कुमार को नोटिस थमा कर निर्देशित किया कि बिना मान्यता के विद्यालय संचालन होने पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed