फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A robber on a scooter snatched the bag of a civil servant.

Agra News: दीवानी कर्मचारी का स्कूटी सवार लुटेरे ने बैग छीना

Sun, 21 Dec 2025 02:14 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
A robber on a scooter snatched the bag of a civil servant.
आगरा। कमला नगर थाना क्षेत्र में हाईवे के सर्विस रोड पर ऑटो से घर जा रही दीवानी कर्मचारी का स्कूटी सवार लुटेरे ने बैग छीन लिया।
विज्ञापन

महिला ने बल्केश्वर चौकी पर शिकायत की। पुलिस ने सीसीटीवी और अन्य साधनों से लुटेरे की तलाश की और मात्र आधे घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर महिला का पर्स उसके सुपुर्द कर दिया। महिला ने पुलिस को धन्यवाद दिया है। पुलिस लुटेरे से पूछताछ कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक कमलानगर ने बताया कि शाम छह बजे एसीजेएम-8 कोर्ट में कर्मचारी ट्रांस यमुना काॅलाेनी की निवासी याचना ऑटो से घर लौट रहीं थीं।
हाईवे के सर्विस रोड पर हीरालाल मिष्ठान के पास एक स्कूटी चालक ने उनका बैग झपट्टा मारकर छीन लिया और भागने लगा। महिला शोर मचाते हुए पुलिस चौकी पहुंची। बैग में मोबाइल, नकदी और जरूरी कागज होने की जानकारी दी। पुलिस ने सीसीटीवी में तुरंत आरोपी के भागने की दिशा देखी और पीछा कर घेराबंदी करते हुए आरोपी युवक को मात्र आधे घंटे में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सतेंद्र पुत्र सुरेश चंद निवासी सेवला जाट, थाना सदर बताया है। उससे पूछताछ की जा रही है। महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed