फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A reward of Rs 25-25 thousand announced on the murderers

Agra News: हत्यारोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित

Tue, 24 Sep 2024 07:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 24 Sep 2024 07:15 AM IST
विज्ञापन
A reward of Rs 25-25 thousand announced on the murderers
कासगंज। अधिवक्ता मोहिनी तोमर हत्याकांड में फरार चल रहे दो मुख्य आरोपियों पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। एक सुपारी किलर सहित दोनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने दबिशें तेज कर दी हैं। इस मामले में अब तक एक युवती सहित आठ आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।मोहिनी तोमर 3 सितंबर को जिला न्यायालय के गेट से लापता हो गई थीं। इसके बाद 4 सितंबर को रेखपुर माइनर में इनका शव मिला। पति ब्रजतेंद्र तोमर ने इस मामले में छह आरोपियों मुस्तफा कामिल, हैदर मुस्तफा, असद मुस्तफा, सलमान, मुनाजिर रफी व केशव मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने इन सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस को जांच में इस केस में अन्य आरोपियों के संलिप्त होने के साक्ष्य मिले। इस आधार पर दो अन्य आरोपी रेनू और बॉबी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा।पूछताछ में रेनू और बॉबी ने दो अन्य आरोपी सुनील उर्फ फौजी और रजत सोलंकी को भी घटना में शामिल बताया। इनमें से सुनील उर्फ फौजी निवासी एटा हिस्ट्रीशीटर है। यह सुपारी लेकर मर्डर करता है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस द्वारा लगातार दबिशें दी जा रही हैं। खुफिया तंत्र और मुखबिरों को भी सक्रिय किया गया है। सूत्रों की मानें तो पुलिस इन आरोपियों के एकदम नजदीक पहुंच चुकी है। इन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed