फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A reward of 25 thousand, wanted in the robbery incident, arrested

डकैती की वारदात में वांछित 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Mon, 29 Nov 2021 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
A reward of 25 thousand, wanted in the robbery incident, arrested
पुलिस हिरासत में 25 हजार का इनामी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। एसटीएफ मेरठ और करहल थाना पुलिस ने डकैती के एक मामले में वांछित चल रहे एक 25 हजार के इनामी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस मिले। वर्ष 2020 में पशु चोरी के दौरान विरोध करने पर पशुपालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उक्त वारदात में आरोपी वांछित चल रहा था। अपर पुलिस महानिदेशक एसटीएफ ने आगरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी जिले के इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए मेरठ एसटीएफ को लगाया है।
विज्ञापन

सोमवार को एएसपी मधुवन कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि 24 दिसंबर की रात करहल के गांव नगला अलाई निवासी रंजीत अपने घर पर सो रहे थे। रात में पशु चोर उनकी भैंस खोल कर ले जा रहे थे। आहट पाकर रंजीत के पिता मुन्ना लाल व चाचा रामनरेश ने विरोध किया तो पशु चोरों ने रामनरेश के सिर में गोली मार दी थी। इलाज के दौरान रामनरेश की मौत हो गई थी। उक्त मामले में हत्या, डकैती सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने इरफान बंजारा निवासी गांव नदरई कासगंज, अमन खां निवासी मोहल्ला जिला खाना खैरगढ फिरोजाबाद, जुम्मा निवासी नदरई, फग्गू उर्फ रामसिंह निवासी गांव बड़ाहार घिरोर, आसिफ निवासी भूड़ चौराहा बुलंदशहर, रफीक बंजारा निवासी नदरई को जेल भेजा था। उक्त घटना में प्रकाश में आया पशु चोर भेदू उर्फ उलफान निवासी बड़ाहार घिरोर फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि रविवार की देररात एसटीएफ मेरठ व थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भेदू को गांव गोंदई जाने वाले मार्ग के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस मिले। बताया कि भेदू पर करीब छह से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पकड़े गए पशु चोर को न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed