फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A resting area will be constructed at Jauneshwar Ghat, and the Mahadev temple and steps will undergo renovation.

Agra News: जाैनेश्वर घाट पर बनेगा विश्राम स्थल, महादेव मंदिर और सीढ़ियों का होगा जीर्णोद्धार

Fri, 25 Sep 2026 01:56 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
A resting area will be constructed at Jauneshwar Ghat, and the Mahadev temple and steps will undergo renovation.
फतेहाबाद। यमुना नदी के किनारे गांव भोलपुरा के पास स्थित जाैनेश्वर घाट के सुंदरीकरण और सुविधाओं के विस्तार का काम शुरू हो गया है। मुक्ति धाम सेवा समिति की ओर से घाट पर शवयात्रा में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए विश्राम स्थल का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही महादेव मंदिर का जीर्णोद्धार और घाट की सीढ़ियों का पुनर्निर्माण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

मुक्ति धाम सेवा समिति के प्रमुख प्रमोद उर्फ भोला गुप्ता ने बताया कि समाज के सहयोग से घाट पर बरामदा बनाया जाएगा। इसमें शवयात्रा में शामिल होने वाले लोग धूप और बारिश के दौरान बैठकर आराम कर सकेंगे। इसके अलावा जौनेश्वर घाट स्थित महादेव मंदिर का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। घाट की क्षतिग्रस्त सीढ़ियों के पुनर्निर्माण का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। इस दौरान उत्तम चंद, आलोक बछरवार, नितिन सर्राफ, रतन लोहिया, टीटू नेता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed