फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A proposal to establish a Munsif Court in the vacant bar hall in Bah, lawyers sent a memorandum to the District Judge, and 50 bighas of land has been acquired in Kamtari village.

Agra News: बाह में खाली पड़े बार हाॅल में मुंसिफ कोर्ट शुरू करने का प्रस्ताव, वकीलों ने जिला जज को भेजा ज्ञापन, कमतरी गांव में अधिग्रहीत हो चुकी है 50 बीघा जमीन

Thu, 09 Apr 2026 01:22 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
A proposal to establish a Munsif Court in the vacant bar hall in Bah, lawyers sent a memorandum to the District Judge, and 50 bighas of land has been acquired in Kamtari village.
बाह। यमुना, चंबल और उटंगन के बीहड़ से घिरे बाह के 214 गांवों के लोग न्याय के लिए आगरा तक की दौड़ लगाने को मजबूर हैं। घर के नजदीक सस्ता न्याय सुलभ कराने के लिए बाह के कमतरी गांव में मुंसिफ कोर्ट के लिए 50 बीघा जमीन का अधिग्रहण हो चुका है फिर भी स्थापना का काम अधर में लटका हुआ है। अस्थाई तौर पर मुंसिफ कोर्ट का संचालन खाली पड़े बार हाल में कराने के लिए वकीलों ने जिला जज के लिए प्रस्ताव ग्रामीण न्यायालय के जज शिवम वशिष्ठ को सौंपा।
विज्ञापन

मुंसिफ कोर्ट के लिए कमतरी गांव में 50 बीघा जमीन का अधिग्रहण हुआ था। अधिग्रहण के बाद से मुंसिफ कोर्ट की स्थापना का काम लटका हुआ है। नतीजतन 80 से 120 किमी दूर के गांवों के लोगों को न्याय के लिए आगरा तक की दौड़ लगानी पड़ती है। बुधवार को ग्रामीण न्यायलय के जज शिवम वशिष्ठ काे बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा, सचिव पुलकित भदौरिया, कोषाध्यक्ष विमल कुमार, श्याम उपाध्याय, सुरजीत, दुर्गेश शर्मा, एल्डर कमेटी के सदस्य राजेन्द्र सिंह आदि ने जिला जज को संबोधित ज्ञापन प्रस्तुत किया। इसमें कहा गया है कि द्वितीय तल पर बार हाल खाली पड़ा है। अस्थाई रूप से मुंसिफ कोर्ट का संचालन खाली पड़े बार हाल में किया जा सकता है। मुंसिफ कोर्ट का संचालन होने से बाह क्षेत्र के लोगों को घर के नजदीक सस्ता न्याय सुलभ हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed