{"_id":"68ded8bd53cbc807830906ab","slug":"a-procession-was-taken-out-with-the-nine-forms-of-goddess-durga-mainpuri-news-c-174-1-mnp1003-146268-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के साथ निकाली गई शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के साथ निकाली गई शोभायात्रा
Fri, 03 Oct 2025 01:25 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 03 Oct 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
फोटो 26 शोभायात्रा में आरती उतारते विधायक भोगांव। संवाद
भोगांव। मेला श्रीदेवी के बैनर तले नौ माता के स्वरूपों से सुसज्जित रथों के साथ शोभायात्रा बुधवार देर शाम निकाली गई। शोभायात्रा में इस्कॉन मंदिर की तरह नाचते गाते कलाकारों के नृत्य ने लोगों को राधे राधे, जय जय राधे पर नाचने को मजबूर कर दिया। शोभायात्रा में भोगांव पुलिस का बुलडोजर पर मिशन शक्ति केंद्र का रथ लोगों को आकर्षित करता रहा।
शोभायात्रा की शुरूआत पुरानी आलू मंडी पर भाजपा विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने डॉ. मनोज दीक्षित, अध्यक्ष राहुल मिश्रा के साथ मां दुर्गा के स्वरूप की आरती उतारकर की। मां दुर्गा शोभायात्रा में 36 आकर्षक रथ, आगरा, कन्नौज, मैनपुरी से आए बैंड शामिल हुए।
पहला रथ भगवान श्रीगणेश का था। नौ रथों पर मां के नौ स्वरूप सवार हुए। भोलेनाथ, बजरंग बली, कृष्ण राधा, राम दरबार, विष्णु लक्ष्मी के भी रथ शोभायात्रा में शामिल हुए। मां दुर्गा के अंतिम रथ की कई स्थानों पर लोगों ने आरती उतारी। काली का अखाड़ा आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन
दुबे मार्केट में शोभायात्रा के प्रथम संयोजक रहे स्वर्गीय उमेश चंद्र वर्मा के चित्र पर चेयरमैन प्रतिनिधि आशीष तिवारी ने नितिन उमेश वर्मा, शिवशंकर वर्मा तथा एसडीएम संध्या शर्मा के साथ पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पीपल मंडी पहुंचने पर कमेटी की महाआरती में सीओ ऋषिकांत शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडेय, डाॅ मनोज दीक्षित, हर्ष दीक्षित, चित्रांग सक्सेना, आशीष पाठक शामिल हुए। शैलेष सक्सेना, पंकज मिश्रा, केएल वर्मा, प्रशांत दीक्षित, प्रवेंद्र श्रीवास्तव, आस्तेंद्र गुप्ता मौजूद रहे।