फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A procession of nine forms of Mother Goddess took place

Agra News: माता के नौ स्वरूपों की शोभायात्रा निकली

Sat, 12 Oct 2024 06:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 12 Oct 2024 06:47 PM IST
विज्ञापन
A procession of nine forms of Mother Goddess took place
माता के नौ स्वरूपों की शोभायात्रा निकली
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भोगांव। मेला श्री देवी के बैनर तले कस्बे में शुक्रवार की देर शाम नौ सजीव माता के स्वरूपों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में इस्कॉन मंदिर की तरह कलाकारों के नृत्य ने लोगों को राधे राधे जय जय राधे पर लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया।

शोभायात्रा में पुरानी आलू मंडी पर विधायक रामनरेश अग्निहोत्री के प्रतिनिधि अंकुर अग्निहोत्री, संयोजक डॉ. मनोज दीक्षित, अध्यक्ष चंचल सक्सेना, आशीष पाठक ने मां वैष्णो देवी के रथ पर ज्योति प्रज्वलित करके मां दुर्गा के स्वरूप की आरती उतारी। पहला रथ भगवान श्रीगणेश का था। नौ रथों पर सवार मां के नौ स्वरूप शामिल थे। पहले रथ पर शैल पुत्री और अंतिम रथपर मां अष्ट भुजाओं के साथ त्रिशूल लिए शेर पर सवार मां दुर्गा का आकर्षण स्वरूप था। शोभायात्रा में भगवान भोलेनाथ, बजरंग बली, कृष्ण राधा, राम दरबार, विष्णु लक्ष्मी के रथ चल रहे थे।
विज्ञापन


मां दुर्गा के अंतिम रथ की दर्जनों स्थानों पर लोगों ने आरती उतारी। शोभायात्रा में काली का अखड़ा आकर्षक का केंद्र रहा। शोभायात्रा के दुबे मार्केट पहुंचने पर शोभायात्रा के पहले संयोजक रहे स्वर्गीय उमेशचंद्र वर्मा के चित्र पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष नितिन उमेश वर्मा, शिवशंकर वर्मा, एसडीएम संध्या शर्मा, सीओ सत्यप्रकाश शर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि आशीष तिवारी, वर्ष 2023 में मिस इंडिया रह चुकी बबीता वर्मा ने श्रद्धांजलि दी। प्रभारी निरीक्षक गगन कुमार गौड़, डॉ. मनोज दीक्षित, हर्ष दीक्षित, योगेश कठेरिया, आशीष पाठक, शैलेष सक्सेना, श्यामलाल गिहार, बंटी सलूजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed