फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A padyatra will be organised on the birth anniversary of Sardar Vallabhbhai Patel.

Agra News: सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर निकलेगी पदयात्रा

Thu, 06 Nov 2025 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 06 Nov 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
A padyatra will be organised on the birth anniversary of Sardar Vallabhbhai Patel.
मैनपुरी। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर निकलने वाली पदयात्रा के लिए बैठक आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष ममता राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मंडल के अध्यक्षों ने भाग लिया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर मैनपुरी जनपद की चारों विधानसभाओं में पदयात्रा निकाली जाएगी। मैनपुरी विधानसभा की पदयात्रा 15 नवंबर को निकलेगी। उन्होंने मंडल अध्यक्षों से कहा कि सभी मंडलों में बूथ के कार्यकर्ताओं से संपर्क करें। पदयात्रा में हर बूथ से ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता पहुंचें। बैठक को पदयात्रा के लोकसभा संयोजक प्रदीपराज, पूर्व विधायक अशोक चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष शिवदत्त भदौरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोविंद भदौरिया, पूर्व जिला अध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी ने संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व क्षेत्रीय मंत्री राहुल राठौर, धर्मेंद्र वर्मा, भल्लू चौहान, नारम सिंह, प्रदीप तिवारी, उदय चौहान मौजूद रहे। संचालन जिला उपाध्यक्ष अनूप मिश्रा ने किया। पदयात्रा के लिए जिला अध्यक्ष ममता राजपूत ने विधानसभा संयोजक बनाए। इसमें मैनपुरी लोकसभा का संयोजक जिला उपाध्यक्ष प्रदीपराज, विधानसभा का संयोजक अनूप मिश्रा, भोगांव विधानसभा संयोजक जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह चौहान, किशनी विधानसभा संयोजक जिला महामंत्री विशाल, करहल विधानसभा संयोजक जिला महामंत्री भूपेंद्र यादव को बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed