{"_id":"66c8be0fb521f9fb65046550","slug":"a-notice-was-posted-at-the-place-of-two-quacks-and-they-sought-answers-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-122805-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दो झोलाछापों के यहां नोटिस चस्पा कर मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दो झोलाछापों के यहां नोटिस चस्पा कर मांगा जवाब
Fri, 23 Aug 2024 10:21 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 23 Aug 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
घिरोर। सीएमओ के निर्देश पर नोडल अधिकारी (झोलाछाप) शुक्रवार को दोपहर बाद कस्बा पहुंचे। यहां उन्होंने झोलाछापों के यहां पहुंचकर जानकारी जुटाई। दो झोलाछापों के यहां नोटिस चस्पा किया गया। तीन दिन में क्लीनिक संचालन के संबंध में जवाब मांगा गया है।
नोडल अधिकारी झोलाछाप कस्बा के गोल चक्कर के पास सुमित क्लीनिक पर पहुंचे। यहां उनके पहुंचते ही झोलाछाप भाग निकला। नोडल अधिकारी अजय कुमार ने यहां नोटिस चस्पा किया। इसके बाद नोडल अधिकारी जसराना रोड पर यामीन की दुकान पर पहुंचे। यहां उनके पहुंचते ही यामीन भी दुकान बंद कर भाग निकला। यहां भी नोडल अधिकारी ने नोटिस चस्पा किया। नोडल अधिकारी डॉक्टर अजय कुमार की कार्रवाई से कस्बा घिरोर में झोलाछाप में हड़कंप मच गया। झोलाछाप दुकानों के शटर गिरा कर भाग गए। नोडल अधिकारी ने बताया कि दोनों से नोटिस चस्पा कर तीन दिन में जवाब मांगा गया है।