फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A new ICU will be set up in the emergency department; critically ill patients will receive treatment immediately upon admission.

Agra News: इमरजेंसी में बनेगा नया आईसीयू, गंभीर मरीजों को प्रवेश करते ही मिलेगा इलाज

Mon, 22 Jun 2026 02:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 22 Jun 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
A new ICU will be set up in the emergency department; critically ill patients will receive treatment immediately upon admission.
एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में आपात चिकित्सकीय सेवाएं बढ़ाई जा रही हैं। इसमें मेडिसिन विभाग के लिए नया आईसीयू भी बनाया जा रहा है। ट्राइएज एरिया बन गया है, जिसमें गंभीर हालत में आने वाले मरीजों को गेट में प्रवेश करते ही इलाज मिलेगा। अभी ये दोनों विभाग अलग-अलग हैं, जिससे मरीजों को पहुंचने में समय लगता था।
विज्ञापन

इमरजेंसी में अभी 80 बेड हैं। इसमें ट्रामा सेंटर के आईसीयू में 8 बेड हैं। इसमें दुर्घटना वाले मरीजों को ही भर्ती किया जाता है। सांस, पेट रोग, हृदय रोग समेत अन्य परेशानी के गंभीर मरीज आने पर इनको विभाग के आईसीयू में भर्ती किया जाता है। ये आईसीयू से आधा किमी से अधिक दूर है। ऐसे में इमरजेंसी में मेडिसिन विभाग के लिए 8 बेड का अतिरिक्त आईसीयू बनाया जा रहा है। गेट के पास ही ट्राइएज एरिया एरिया बन गया है। इसमें सर्जरी और मेडिसिन विभाग के विशेषज्ञों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की है।
विज्ञापन

इससे किसी भी मर्ज का गंभीर मरीज आने पर उसे भर्ती किया जाएगा। यहां प्रारंभिक इलाज देने के बाद इमरजेंसी में बने सर्जरी-मेडिसिन विभाग के वार्ड में शिफ्ट कर देंगे। अभी मेडिसिन-सर्जरी विभाग अलग-अलग है। सर्जरी विभाग अंदर है, इससे तीमारदारों को विभाग तक पहुंचने में देरी होती और पूछताछ करने में परेशानी आती है। ट्राइएज एरिया के पास ही पास ही पर्चा काउंटर है, जिससे तीमारदारों को पर्चा बनवाने के लिए परेशानी नहीं होगी। एक्सरे- सीटी स्कैन और खून की जांच की भी 24 घंटे सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माइनर ओटी भी बनाई जा रही

ट्राइएज एरिया में माइनर ओटी भी बना रहे हैं, जिससे मरीज की प्रारंभिक सर्जरी की जा सके। इसमें आंख, नाक, पेट समेत शरीर के अन्य हिस्से में लगी चोट की सर्जरी हो सकेगी। इसमें 2-2 बेड की व्यवस्था होगी। अभी 115 नंबर में ये सुविधा है, जो अंदर की ओर है। 116 में मेडिसिन विभाग की व्यवस्था है। इन दोनों को ट्राइएज एरिया में शिफ्ट कर, इन दोनों में 4-4 बेड का आईसीयू बन जाएगा।

एसी-ऑक्सीजन पाइप लग रहा

ट्राइएज एरिया बनने से गंभीर रोगों को गेट में घुसते ही इलाज मिल सकेगा। विभाग तलाशने में समय नहीं लगेगा। एसी और ऑक्सीजन पाइप लाइन का कार्य हो गया है। अगले महीने ये शुरू हो जाएगा। इससे चिकित्सकीय सुविधाएं बढ़ जाएंगी।
- डॉ. प्रशांत गुप्ता, प्राचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed