{"_id":"66f7f34cd18e928ffa05e681","slug":"a-mound-of-soil-fell-on-a-young-man-he-died-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-124718-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: युवक पर गिरी मिट्टी की ढाय, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: युवक पर गिरी मिट्टी की ढाय, मौत
Sat, 28 Sep 2024 05:45 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 28 Sep 2024 05:45 PM IST
विज्ञापन
युवक पर गिरी मिट्टी की ढाय, मौत
- भवानी नगर में हुआ हादसा, मौके पर पहुंचे तहसीलदार
संवाद न्यूज एजेंसी
भोगांव। भवानी नगर निवासी एक युवक शनिवार की सुबह खेत पर शौच के लिए गया था। इस दौरान जेसीबी से हुई खुदाई से कमजोर हुई मिट्टी की ढाय उन पर पलट गई। काफी देर तक मिट्टी के नीचे दबे रहने की वजह से युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद तहसीलदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
थाना क्षेत्र के भवानी नगर निवासी गुरजीत सिंह (40) शनिवार की सुबह गांव के बाहर खेत में शौच के लिए गया था। वह एक मिट्टी टीले के पास जाकर बैठ गए थे। तभी जेसीबी से खुदाई के चलते कमजोर हुई मिट्टी की ढाय भर भराकर पलट गई। गुरजीत की ढाय के नीचे दबने के चलते मौत हो गई। काफी देर बाद जब परिजन तलाश करते हुए खेत की ओर पहुंचे तो ढाय में पैर दिखाई दिए। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद गुरजीत का शव बाहर निकाला। शव को देख परिजन में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस व तहसीलदार कमलेश कुमार मौके पर पहुंच गए। मृतक के परिजन व ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी ली। लेखपाल से हादसे की रिपोर्ट दिए जाने के निर्देश दिए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। हादसे के बाद मृतक के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
ढाय में जेसीबी से खुदाई के चलते गड्ढे हो गए हैं। बरसात से मिट्टी में नमी बढ़ गई। जिस कारण से यह हादसा हुआ है। एसडीएम संध्या शर्मा ने लेखपाल को दैवीय आपदा की फाइल तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
कमलेश कुमार, तहसीलदार