फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A month's worth of work... five lakh people have been facing trouble for over a year.

Agra News: एक माह का काम... सवा साल से पांच लाख लोग परेशान

Sat, 20 Jun 2026 02:22 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
A month's worth of work... five lakh people have been facing trouble for over a year.
आगरा। सिर्फ एक महीने का काम 15 महीने में भी पूरा न होने से फतेहाबाद रोड की ओर रहने वाले पांच लाख से ज्यादा लोग परेशान हैं। नमामि गंगे योजना के तहत सीवर लाइन बिछाने का काम बीते साल 31 मार्च तक पूरा करना था, लेकिन अब तक यह अधूरा पड़ा है और सड़कें खोदकर छोड़ दी गई हैं। धांधूपुरा मोड़ पर इंटरकनेक्शन का काम अधूरा पड़ा है। वहीं बारिश के कारण जो सड़कें धंस गईं, उनका निर्माण भी नहीं किया गया।
विज्ञापन


जल निगम की ग्रामीण इकाई ने होटल हावर्ड पार्क प्लाजा से फतेहाबाद रोड मेट्रो स्टेशन तक सीवर लाइन का काम पूरा करने के लिए अब जून तक का समय मांगा है। सीवर लाइन के लिए खुदाई होने से बंद पड़ी एक साइड के कारण 5 लाख से ज्यादा लोग हर दिन जाम से जूझ रहे हैं। यह काम सवा साल लेट हो चुका है। प्रधानमंत्री कार्यालय से इसे हर हाल में 31 मार्च तक पूरा करने को कहा गया था और नियमित मॉनिटरिंग भी की जा रही थी, लेकिन काम अब भी अधूरा पड़ा हुआ है। डीएम मनीष बंसल ने निरीक्षण के बाद मानसून शुरू होने से पहले काम खत्म करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

-

100 एमएलडी का एसटीपी बनकर तैयार, लाइन अधूरी

यमुना नदी में नालों के जरिये 180 एमएलडी सीवर हर दिन पहुंच रहा है। इसे रोकने के लिए नमामि गंगे योजना के तहत धांधूपुरा में 100 एमएलडी का नया सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बन चुका है। इसे खैराती टोला के पंपिंग स्टेशन से जोड़ने के लिए पुरानी मंडी होते हुए फतेहाबाद रोड से धांधूपुरा तक सीवर लाइन बिछाई गई। विश्वराज एनवायरमेंट की ओर से किए जा रहे काम में करीब 300 मीटर का हिस्सा अब तक अधूरा है। आई लव आगरा सेल्फी पॉइंट में आधे हिस्से तक लाइन बिछाई गई है। वहीं इंटरकनेक्शन का काम इसी के सामने मोड़ पर बाकी है। बुधवार को कंपनी ने पुरानी मंडी रोड पर खुदाई में पानी की लाइन भी तोड़ दी थी, जिसकी मरम्मत में 24 घंटे का समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

इसी माह पूरा हो जाएगा काम
फतेहाबाद रोड पर पहले यूटिलिटी और अन्य समस्याएं आती रहीं। फिर ताज महोत्सव और वीवीआईपी के बार-बार आगमन से काम रोकना पड़ा था। अब जून अंत तक काम पूरा कर लिया जाएगा। एसटीपी बनकर तैयार है। सड़कों का निर्माण भी इसी माह पूरा कर देंगे। - आरपी सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर, जल निगम ग्रामीण

------------
लोगों ने बताई परेशानी

- पहले मेट्रो के कारण फतेहाबाद रोड पर जाम झेल रहे थे, अब सीवर लाइन के काम ने परेशान कर दिया है। एक महीने में काम करने का वादा किया गया था। सवा साल हो गया। जाम में फंसने पर एक से डेढ़ घंटा हर दिन बर्बाद हो रहा है। - सुमित कुमार, ताजनगरी


- तीन साल से फतेहाबाद रोड पर जाम से जूझ रहे हैं। एक माह में काम पूरा करने की बात कही गई थी, लेकिन सवा साल से काम खत्म ही नहीं हो रहा। वीवीआईपी रोड की यह दुर्दशा चिंताजनक है। - डॉ. प्रदीप शर्मा, फतेहाबाद रोड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed