फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A miscreant makes an orphaned young woman's life miserable; she faces threats after filing a complaint with the Women's Helpline. Acting on the orders of the Police Commissioner, an FIR has been registered at the Nai Ki Mandi Police Station.

Agra News: मनचले ने किया अनाथ युवती का जीना दूभर, महिला हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद मिल रही धमकी, पुलिस आयुक्त के आदेश पर थाना नाई की मंडी पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 16 May 2026 01:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
A miscreant makes an orphaned young woman's life miserable; she faces threats after filing a complaint with the Women's Helpline. Acting on the orders of the Police Commissioner, an FIR has been registered at the Nai Ki Mandi Police Station.
आगरा। पुलिस कमिश्नर साहब मेरे लिए आप ही न्याय के अंतिम रक्षक हैं। यदि मुझे न्याय नहीं मिलेगा तो खुद के साथ गलत करने के सिवा कोई मार्ग नहीं बचेगा... पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के पास अनाथ युवती ने गुहार लगाते हुए एक वर्ष से परेशान कर रहे मनचले की शिकायत की। इसके बाद थाना नाई की मंडी में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

थाना नाई की मंडी क्षेत्र की रहने वाली एक अनाथ युवती ने मोहल्ले के युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने बताया कि उसके माता-पिता का निधन हो चुका है और वह पूरी तरह बेसहारा है। इसी का फायदा उठाकर मोहल्ले का ही आरोपी आशीष उर्फ असीक पिछले एक साल से लगातार उसे परेशान कर रहा है। आरोपी रास्ता रोककर छेड़छाड़ करता है। हाथ पकड़कर खींचता है, छीना-झपटी करता है और गंदी गालियां देता है। कई बार उसने सार्वजनिक स्थान पर उसके साथ मारपीट भी की और थप्पड़ तक मारे हैं। जब उसने आरोपी के परिजन से शिकायत की तो उन्होंने उल्टा उस पर ही चरित्रहनन के आरोप लगाकर धमकियां दीं। कई बार 112 और 1090 पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी लेकिन आरोपी हर बार पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हो जाता है। थाना नाई की मंडी में भी कई बार जाने के बावजूद उसकी सुनवाई नहीं हुई। 10 मई को आरोपी शराब के नशे में फिर गाली-गलौज करने लगा। महिला हेल्पलाइन 1090 पर कॉल की तो आरोपी भाग गया। इसके बाद से आरोपी पक्ष उस पर शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहा है और झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रहा है। थाना अध्यक्ष नाई की मंडी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed