फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A massive fire in a cold storage facility gutted thermocol and gunny bags worth Rs 40 lakh.

Agra News: कोल्ड स्टोरेज में भीषण आग से 40 लाख का थर्माकॉल-बारदाना जला

Wed, 18 Feb 2026 02:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 18 Feb 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
A massive fire in a cold storage facility gutted thermocol and gunny bags worth Rs 40 lakh.
कोल्ड स्टोरेज में लगी आग,निकलता धुंआ
फतेहाबाद। थाना डौकी क्षेत्र के गेहनूं स्थित रामाशीष कोल्ड स्टोरेज मंगलवार सुबह आग की लपटों से घिर गया। देखते ही देखते सातवीं मंजिल पर थर्माकॉल में लगी आग की लपटें विकराल हो गईं। पूरे चैंबर में फैल गईं। भीषण आग से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर आगरा और फतेहाबाद से पहुंचीं फायर ब्रिगेड की चार दमकलों ने करीब साढ़े छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया। करीब 40 लाख रुपये का थर्माकॉल और वारदाना आग की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन


हादसा मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ। बमरौली कटारा निवासी अमर सिंह राणा का डौकी के गांव गेहनूं में रामाशीष कोल्ड स्टोरेज है। अमर सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह कर्मचारी छत पर बिजली लाइन चेक कर रहे थे। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट से सातवीं मंजिल पर रखे थर्माकॉल में आग लग गई। करीब आधे घंटे बाद कोल्ड स्टोरेज से धुआं निकलता दिखाई दिया। कर्मचारियों ने ट्यूबवेल चलाकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग की लपटें विकराल रूप ले चुकी थीं। सूचना पर फतेहाबाद फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन घने धुएं के कारण दमकल कर्मियों को दिक्कत होने लगी। इसके बाद आगरा से तीन और दमकल गाड़ियां बुलाई गईं। दमकल कर्मियों ने सीढ़ियों के सहारे सातवीं मंजिल की छत तक पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। करीब 30 दमकल कर्मियों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए साढ़े छह घंटे बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन




फायर स्टेशन ऑफिसर सोमनाथ सोनकर ने बताया कि कोल्ड स्टोरेज में थर्माकॉल और वारदाना में भीषण आग लगी थी। धुएं के कारण दमकल कर्मियों को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। इसके बाद स्मोक एडजेस्टर और ब्रीदिंग सेट की मदद से आग बुझाने में सफलता मिली। कोल्ड स्टोरेज स्वामी अमर सिंह राणा के अनुसार आग लगने से वारदाना सहित करीब 30 से 40 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed