{"_id":"69dd49c5f87d780cdd0449f6","slug":"a-massive-cleanliness-drive-was-launched-on-the-eve-of-baba-sahebs-birth-anniversary-agra-news-c-365-1-sagr1045-107460-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बाबा साहब की जयंती की पूर्व संध्या पर चला महासफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बाबा साहब की जयंती की पूर्व संध्या पर चला महासफाई अभियान
विज्ञापन
आगरा। शाहगंज की इंद्रा कॉलोनी में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर सोमवार को भाजपा शिवाजी मंडल की ओर से सफाई अभियान चलाया गया। मुख्य अतिथि उच्च शिक्षामंत्री योगेंद्र उपाध्याय और पूर्व राज्यमंत्री डॉ. रामबाबू हरित ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, समानता और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान का संकल्प लेना चाहिए। भाजपा शिवाजी मंडल के अध्यक्ष पंडित देवेश पचौरी के नेतृत्व में पूरे क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान भीकम सिंह, पार्षद राधा मनवानी, पार्षद सुनील कर्मचंदानी, उषा शर्मा, पूजा शर्मा, दीपमाला, पार्षद रवि दिवाकर, हेमंत भोजवानी, अविनाश भट्ट, संतोषी लाल वर्मा आदि मौजूद रहे।