{"_id":"6a21e54f76c23a09bb0fc0c2","slug":"a-mason-riding-a-bike-died-after-colliding-with-a-milk-loader-agra-news-c-25-1-agr1008-1077347-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दूध लोडर की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दूध लोडर की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत
Fri, 05 Jun 2026 02:21 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
बाह के टोड़ीपुरा में सड़क दुर्घटना में मृत राजमिस्त्री रामेश्वर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाह। नरहोली-हरलालपुरा मार्ग पर बुधवार रात 9 बजे बाह के टोड़ीपुरा गांव की पुलिया पर दूध की लोडर की टक्कर से बाइक सवार लाइनपार फिरोजाबाद के दतोली खुर्द गांव के रहने वाले राजमिस्त्री रामेश्वर (40) की मौत हो गई।
लाइनपार फिरोजाबाद के दतोली खुर्द गांव के रामेश्वर बाह के खजुआपुरा गांव में मकान निर्माण का काम कर रहे थे। बुधवार रात वह बाइक से अपने घर के लिए निकले थे। परिजन ने पुलिस को बताया कि टोड़ीपुरा गांव की चंबल नहर की पुलिया पर दूध के लोडर ने टक्कर मार दी। घायल रामेश्वर को पुलिस ने इलाज के लिए बाह सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक ने अपने पीछे पत्नी देववती, 4 बेटे कान्हा (15), भूरा (13), मुन्ना (11), बाबू (10), एक बेटी वर्षा (17) को छोड़ा है। मृतक की पत्नी देववती ने बताया कि पति बेटी वर्षा का रिश्ता देख रहे थे। अब बेटी के हाथ कैसे पीले होंगे। संवाद