फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A man posing as an NRI duped a woman constable of Rs 1 lakh.

Agra News: एनआरआई बन महिला सिपाही से ठगे एक लाख रुपये

Thu, 22 Jan 2026 02:37 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
A man posing as an NRI duped a woman constable of Rs 1 lakh.
फतेहपुर/आगरा। एनआरआई बनकर एक साइबर ठग ने फतेहपुर जिले में तैनात महिला सिपाही को शादी का झांसा दिया। इसके बाद उनसे 1,05,000 रुपये की ठगी कर ली। मामले में साइबर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला सिपाही आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी पहचान एक वैवाहिक वेबसाइट के जरिये एक व्यक्ति से हुई थी। उसने अपना नाम असलम शेख बताते हुए खुद को लखनऊ चारबाग का निवासी और वर्तमान में यूके के इंग्लैंड में टेलीकॉम व्यवसाय से जुड़ा होना बताया था। बातचीत के दौरान उसने शादी का भरोसा दिलाकर विश्वास जीत लिया।
विज्ञापन

आरोपी ने विदेश से डायमंड रिंग, आईफोन, सोने का नेकलेस, घड़ी, डॉलर समेत अन्य कीमती सामान डीएचएल कूरियर से भेजने की बात कही और कूरियर व डॉलर एक्सचेंज से जुड़ी फर्जी रिसीविंग भी भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 जनवरी को फोन कर महाराष्ट्र एयरपोर्ट पर पार्सल फंसे होने की बात कहकर उसे छुड़ाने के नाम पर यूपीआई के माध्यम से अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर करा ली। पीड़िता के रुपये श्रवण, विजय भोसले, बरकले और ऋषिकेश पंडित नामक खातों में गए। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed