फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   a man abusing to akhilesh yadav on social media platform

सोशल मीडिया पर सपा सुप्रीमो को दीं भद्दी गालियां, भड़का आक्रोश

Mon, 15 Mar 2021 06:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 06:22 PM IST
विज्ञापन
a man abusing to akhilesh yadav on social media platform
कासगंज में सपा मुखिया व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्प्णी को लेकर सीओ ऑफिस के स - फोटो : KASGANJ
सोशल मीडिया पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर शर्मनाक टिप्पणी का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर दी गईं भद्दी गालियों का स्क्रीन शॉट वायरल होने के बाद सपाइयों में आक्रोश भड़क गया है। सपा कार्यकर्ताओं ने फेसबुक आईडी यूजर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया है। साथ ही कार्रवाई न होने की दिशा में आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर एसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी और साइबर सैल को सौंप दी है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सोमवार को प्रदर्शन करते हुए सीओ सिटी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने सीओ आरके तिवारी को ज्ञापन सौंपा। कहा कि एक फेसबुक आईडी जो आकाश ठाकुर के नाम से संचालित है उस आईडी से समाजवादी पार्टी के मुखिया एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर अभद्र टिप्पणी की गई है। उन्हें भद्दी गालियां दी गई हैं। सपाइयों ने सीओ से मांग की कि आईडी संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें। चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो सपा कार्यकर्ता आंदोलन के लिए विवश होंगे। इधर सोशल मीडिया पर जब तेजी से यह विवाद तूल पकड़ने लगा तो पुलिस ने इस मामले में गंभीरता दिखाई है। एसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी और साइबर सैल को दी है।
विज्ञापन

इन्होंने जताया आक्रोश
आक्रोश जताने वालों में प्रह्लाद सिंह, अभिषेक गौरी, सौरभ यादव, पुष्पेंद्र यादव, राहुल यादव, गुड्डू सिंह, अमन, प्रवीन, रचन यादव, राजीव यादव, अनन्य कुमार, मुगल किशोर आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
- सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर टिप्पणी का मामला सामने आया है। मामले में सीओ सिटी और साइबर सैल से जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी। - मनोज सोनकर, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed