फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A lunatic shot three bullets at a student who was praying in a temple

Agra News: सिरफिरे ने मंदिर में पूजा कर रही छात्रा को मारीं तीन गोलियां

Sun, 27 Jul 2025 01:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 27 Jul 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
A lunatic shot three bullets at a student who was praying in a temple
घायल दिव्यांशी।
मैनपुरी। एकतरफा प्यार में एक सिरफिरे ने शनिवार सुबह मंदिर में पूजा कर रही बीएससी की छात्रा को ताबड़तोड़ तीन गोलियां मार दीं। गंभीर हालत में युवती को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक है। वारदात मोहल्ला चौथियाना स्थित रानी मंदिर के गर्भगृह में हुई। घायल युवती का नाम दिव्यांशी राठौर (21) है।पुलिस ने वारदात के बाद तीन घंटे के भीतर ही आरोपी राहुल दिवाकर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार लिया। उसके पैर में गोली लगी है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी हंसता हुआ नजर आया। पुलिस की पूछताछ में बताया कि फिल्म सैयारा देखने के बाद उसने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चचेरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।मोहल्ला चौथियाना स्थित रानी मंदिर में शिव परिवार स्थापित है। मंदिर से महज 50 मीटर दूर रहने वाली दिव्यांशी शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे पूजा करने गई थी। मंदिर गर्भगृह में जब वह जलाभिषेक कर रही थी तो रानी मंदिर वाली गली में रहने वाला राहुल दिवाकर वहां पहुंचा और गर्भगृह का गेट बंद कर दिव्यांशी पर एक के बाद एक ताबड़तोड़ तीन गोलियां चला दीं।गोलियां लगने से दिव्यांशी घायल हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मंदिर के भीतर पहुंचे। दिव्यांशी का चचेरा भाई यश राठौर भी आ गया। उसने मंदिर की सीढ़ियों से होते हुए भाग रहे आरोपी राहुल दिवाकर को देख लिया। आनन-फानन घायल दिव्यांशी को जिला अस्पताल ले जाया गया।सूचना पर एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह व थाना इंस्पेक्टर फतेह बहादुर सिंह पुलिस फोर्स व एफएसएल यूनिट के साथ पहुंचे। दिव्यांशी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे डॉक्टरों ने सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यश राठौर ने तहरीर देकर केस दर्ज कराया। आरोपी राहुल दिवाकर की तलाश के लिए तीन टीमें गठित की गईं। करीब 11:30 बजे करहल रोड पर नगला जुला के पास नाकाबंदी कर पुलिस ने आरोपी राहुल दिवाकर को घेर लिया। राहुल ने पुलिस पर फायरिंग की तो जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। इसमें उसके पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से एक तमंचा व बाइक बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed