{"_id":"67892c8a3b186521760357a0","slug":"a-lover-shot-his-girlfriend-dead-and-then-committed-suicide-by-shooting-himself-in-agra-2025-01-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 19 वर्षीय प्रेमिका के आ रहे थे रिश्ते... 42 वर्षीय प्रेमी ने उठाया ऐसा कदम, दो लाशें देख मच गई चीत्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 19 वर्षीय प्रेमिका के आ रहे थे रिश्ते... 42 वर्षीय प्रेमी ने उठाया ऐसा कदम, दो लाशें देख मच गई चीत्कार
Thu, 16 Jan 2025 09:29 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 16 Jan 2025 09:29 PM IST
सार
साझीदार होने होने के चलते विनय परमार का अमर सिंह के यहां आना जाना था। इसी दौरान अमर सिंह की तीसरे नंबर की बेटी प्रीति (19) से उसकी नजदीकियां बढ़ते हुए प्रेम प्रसंग में बदल गईं।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
खेरागढ़ के गांव बंडपुरा में बृहस्पतिवार शाम किसान विनय परमार ने लाइसेंसी पिस्टल से घर में घुसकर साझीदार की बेटी प्रीति (19) की गोली मारकर हत्या कर दी। कुछ ही देर बाद उसने खुद भी कनपटी पर गोली मारकर जान दे दी। पुलिस ने प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला बताया है। परिजन से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
कस्बे के नगला कमाल निवासी विनय परमार (42) गांव बंडपुरा के अमर सिंह के साथ 10 वर्ष से मिर्च की खेती कर रहे थे। अमर सिंह ने बताया कि खेत के पास ही घर होने से विनय का आना-जाना था। दोपहर करीब 12 बजे विनय खेत पर बनी झोपड़ी में पहुंचा। वहां देर तक बैठने के बाद वह घर की ओर गया। शाम करीब चार बजे वह पत्नी सुआ देवी और परिजन से विवाद करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुआ देवी ने उसे वहां से जाने के लिए कहा। तैश में आकर विनय ने अपने छोटे भाई चिंटू से अपनी लाइसेंसी पिस्टल मंगाई और लहराने लगा। सुआ देवी ने बताया कि इसी बीच उनकी 19 वर्षीय बेटी प्रीति घर से बाहर निकलकर आई। विनय ने लाइसेंसी पिस्टल बेटी की कनपटी से सटाकर दो गोलियां दाग दीं। प्रीति की मौके पर मौत हो गई।
चीख-पुकार मच गई। प्रीति के परिवारीजन व ग्रामीण आरोपी विनय परमार को पकड़ने भागे। तब तक विनय ने अपनी कनपटी में भी गोली मार ली। विनय के परिवारीजन उसे लेकर चिकित्सक के पास पहुंचे लेकिन मौत हो चुकी थी। गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर डीसीपी सोनम कुमार, एसीपी इमरान अहमद घटनास्थल पर पहुंच गए।
पुलिस की प्रारंभिक छानबीन में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। परिजन प्रीति के लिए रिश्ता देख रहे थे। विनय इससे नाराज था। विनय शादीशुदा और 5 बच्चों का पिता था। वहीं, विनय के परिजन का पुलिस से कहना था कि दोनों परिवारों के बीच अच्छे संबंध थे। विनय ने यह कदम क्यों उठाया, वह खुद नहीं समझ पा रहे हैं। डीसीपी सोनम कुमार ने बताया कि सभी पहलुओं पर छानबीन चल रही है। तहरीर नहीं दी गई है।
यहीं खुद को मार लूंगा
ग्रामीणों के मुताबिक, विनय परमार दोपहर दो बजे से खेत पर एलान कर रहा था कि यहीं खुद काे मार लूंगा। वह पूर्व में भी कई बार इस तरह का हंगामा कर चुका था। जिसे प्रीति के परिजन ने गंभीरता से नहीं लिया था। प्रीति के परिवार के नजदीकी लोगों का कहना था कि विनय परमार उसे अपने प्रभाव लेने का प्रयास कर रहा था।
ग्रामीणों के मुताबिक, विनय परमार दोपहर दो बजे से खेत पर एलान कर रहा था कि यहीं खुद काे मार लूंगा। वह पूर्व में भी कई बार इस तरह का हंगामा कर चुका था। जिसे प्रीति के परिजन ने गंभीरता से नहीं लिया था। प्रीति के परिवार के नजदीकी लोगों का कहना था कि विनय परमार उसे अपने प्रभाव लेने का प्रयास कर रहा था।