फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A Kanwadiya driving a bike after drinking alcohol had hit an unknown person

Agra News: शराब पीकर बाइक चला रहे कांवड़िये ने मारी थी अज्ञात को टक्कर

Thu, 17 Jul 2025 09:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 09:41 PM IST
विज्ञापन
A Kanwadiya driving a bike after drinking alcohol had hit an unknown person
कासगंज। नदरई में पांच दिन पूर्व बाइक सवार कांवड़ियों ने अज्ञात युवक को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। कांवड़िये शराब पीकर बाइक चला रहे थे। इसकी पुष्टि पुलिस द्वारा कराए गए मेडिकल में हुई। आरोपी की बाइक की डिग्गी से शराब की बोतल मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। आरोपी घायल कांवड़िया का पुलिस अभिरक्षा में आगरा में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

गांव नदरई में रविवार देर रात आंबेडकर पार्क के पास बाइक सवार कांवड़िया ने अज्ञात युवक को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। दुर्घटना के 72 घंटे बीत जाने के बाद बृहस्पतिवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह ने आरोपी कांवड़िया सुरेंद्र सिंह निवासी सिरसा फिरोजाबाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल कराया तो इसमें उसके शराब पीने की पुष्टि हुई। हादसे के दौरान आरोपी सुरेंद्र सिंह भी गंभीर घायल हुआ था। उसका पुलिस अभिरक्षा में आगरा में उपचार चल रहा है। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि मृतक अज्ञात युवक का पोस्टमार्टम कराया है। उसकी अभी शिनाख्त नहीं हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed