{"_id":"665322aa637a274e3d08894f","slug":"a-group-of-people-beat-up-a-woman-and-a-mountaineer-in-kharpari-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-117988-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: खरपरी में नामजद लोगों ने महिला व परिजन को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: खरपरी में नामजद लोगों ने महिला व परिजन को पीटा
Sun, 26 May 2024 05:23 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 26 May 2024 05:23 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। गांव खरपरी में 24 मई की शाम नामजद लोग एक महिला के घर में घुस गए। गालीगलौज करते हुए महिला को लाठी डंडा से पीटना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर बचाने आए अन्य परिजन को भी पीटा। तमंचा तानते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन नामजद सहित अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव खरपरी निवासी सुलोचना देवी ने बताया कि 24 मई की शाम को वह परिजन के साथ घर में थीं। तभी तभी नगला नरायन निवासी अंशुल, सचिन, अमन अपने कुछ साथियों के साथ हाथ में लाठी डंडा लेकर घर में घुस आए। आते ही नामजद लोगों ने गाली गलौज करते हुए उन्हें पीटना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर देवर सुभाष, देवरानी शशि, जेठ और पति रविंद्र बचाने आए तो आरोपियों ने उनकी भी पिटाई की। घर में शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। इस बीच एक आरोपी ने तमंचा निकाल कर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद सभी आरोपी वहां से भाग गए। पुलिस ने घायल हुए लोगों का मेडिकल कराया।