फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra flirting with school girl

छात्रा के पीछे पड़ा था साथी छात्र, एक दिन चलते ऑटो में पकड़कर की ऐसी हरकत

Wed, 04 Apr 2018 04:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 04 Apr 2018 04:34 PM IST
विज्ञापन
agra flirting with school girl
Demo Pic
आगरा में मथुरा के एक इंजीनियरिंग कालेज की छात्रा पर कालेज का ही छात्र दोस्ती का दबाव बना रहा है। छात्रा के इंकार पर उसे परेशान करता है। पिछले दिनों आटो में छात्रा से छेड़छाड़ कर दी। 
विज्ञापन


सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली इंजीनियरिंग कालेज की छात्रा ने पुलिस को बताया कि कालेज में ही पढ़ने वाला छात्र दो साल से दोस्ती का दबाव बना रहा है। वह इंकार कर चुकी है। 
विज्ञापन


इसके बावजूद उसे परेशान कर रहा है। पिछले दिनों उसकी हरकत बढ़ गईं। वह पीछा करने लगा। मना करने पर धमकी दी। उसने कालेज प्रशासन से शिकायत की। कालेज के अधिकारियों ने उसे समझा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी हरकत बंद नहीं हुईं। गत 27 मार्च को वह कालेज से आटो में आ रही थी। तभी छात्र भी आ गया। वह उसे दबोच लिया। इसके बाद छेड़छाड़ कर दी। छात्रा के चीखने पर चालक ने आटो रोक दिया। 

इस पर आरोपी छात्र भाग निकला। छात्रा ने मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर थाना सिकंदरा का कहना है कि आरोपी के बारे में कालेज से जानकारी जुटाई जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed