{"_id":"6af233af4f2bd20f900f6c4e","slug":"a-glow-of-patriotism-spread-across-the-martyrs-memorial-on-diwali-agra-news-c-25-1-agr1008-1208819-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दिवाली पर शहीद स्मारक पर बिखरी देशभक्ति की आभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दिवाली पर शहीद स्मारक पर बिखरी देशभक्ति की आभा
Tue, 10 Nov 2026 02:27 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 10 Nov 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
बाह: दिवाली पर रोशन हुआ शहीद इंद्रजीत सिंह का स्मारक, वीरनारी स्नेह ने की पूजा
बाह। दिवाली पर शहीदों के त्याग और बलिदान की इस कदर पूजा हुई कि दीपों की लौ में देशभक्ति की आभा से स्मारक जगमगा उठे। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में 15 साल पहले 4 आतंकियों को ढेर कर सिमराई के इंद्रजीत सिंह ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिए था। वीरनारी स्नेह ने दिवाली पर शहीद की प्रतिमा को नहलाया, लक्ष्मी पूजन से पहले पूजा की।
शहीद के भाई गांव के प्रधान जयवीर सिंह ने बताया कि दिवाली पर शहीद को भोग लगाने के बाद ही परिवार के लोगों ने लक्ष्मी पूजन के प्रसाद के रूप में मिठाई ग्रहण की। ऑपरेशन ग्रीनहंट के दौरान दंतेवाड़ा में 16 साल पहले 9 नक्सलियों को ढेर कर नौगवां के निर्वेश शहीद हुए थे। स्मारक में प्रतिमा की पिता पीतम सिंह नरवरिया एवं मां शांती देवी ने पूजा कर दिवाली मनाई।
पुराताल (केंजरा) के लांस नायक गोपाल सिंह 9 साल पहले जम्मू-कश्मीर में 4 आतंकियों को ढेर कर बलिदान हुए थे। शहीद स्मारक में पिता मुकीम सिंह भदौरिया, मां जयश्री ने दिवाली पर बेटे को देवता की तरह पूजा। भाजपा कोर कमेटी के सदस्य पवन भदौरिया ने बताया कि गांव के लोगों ने शहीद स्मारक को रोशन कर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर त्याग और बलिदान को सलाम किया। कोरथ में कारगिल शहीद लायक सिंह की पूजा कर भाई सतेन्द्र सिंह ने दिए जलाए। उन्होंने बताया कि तीज त्योहार पर शहीद को भोग लगाने के बाद ही परिवार भोजन ग्रहण करता है।