फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A girl kidnapped from a colony of the city was found

शहर की एक कालोनी से अगवा किशोरी मिली

Sun, 03 Apr 2022 06:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 06:45 PM IST
विज्ञापन
A girl kidnapped from a colony of the city was found
मैनपुरी। शहर की एक कॉलोनी से अगवा किशोरी को पुलिस ने ढूंढ निकाला। रविवार को उसके बयान दर्ज कराए गए। इस दौरान कोतवाली परिसर में हिंदूवादी संगठन के लोग भी मौजूद रहे। वह गैर समुदाय के आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पुलिस पीड़िता के न्यायालय के समक्ष बयान दर्ज कराएगी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी नाबालिग किशोरी को शुक्रवार को लापता हो गई थी। परिजन ने पुत्री के अगवा करने का मुकदमा दर्ज कराया था। शुक्रवार को कोतवाली पहुंचे हिंदूवादी संगठन के लोगों ने प्रदर्शन कर गांव पुसैना निवासी गैर समुदाय के आरोपी व उसके साथी पर किशोरी को अगवा करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया था। चौकी इंचार्ज गणेश बुर्ज रवि कुमार ने किशोरी को ढूंढ निकाला। रविवार को उसके महिला पुलिसकर्मी ने बयान दर्ज किए। चौकी इंचार्ज ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस जांच कर रही है, जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed