फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A gate of 100 kg was installed instead of 250.

Agra News: 250 की जगह 100 किलो का लगा दिया गेट

Tue, 05 Nov 2024 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 05 Nov 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
A gate of 100 kg was installed instead of 250.
कासगंज। सिढ़पुरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोपालपुर में प्रधान ने परिषदीय विद्यालय में 250 की जगह 100 किलो लोहे का गेट लगवा दिया। यह खेल उसे भारी पड़ गया। ग्रामीणों के लोकायुक्त से शिकायत के बाद जांच में अनियमितता का खुलासा हुआ। जिलाधिकारी ने प्रधान के वित्तीय-प्रशासनिक अधिकार सीज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विकास खंड क्षेत्र के गांव सिरौली निवासी राजेश कुमार ने वर्ष 2023 में ग्राम पंचायत गोपालपुर के गांव आलमपुर परिषदीय विद्यालय में लोहे के गेट लगाने में धांधली की शिकायत लोकायुक्त से की। जिलाधिकारी के निर्देश पर सीडीओ की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम का जांच के लिए गठन किया। इसमें जिला विकास अधिकारी, डीपीआरओ, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण द्वारा जांच की गई। जांच में गेट के दोनों पल्लों का भुगतान 250 किलो वजन के हिसाब से किया गया। जबकि उसकी माप करने पर उसका वजन 100 किलो पाया गया।
विज्ञापन

प्रधान और सचिव ने 150 किलो अधिक वजन के हिसाब से अधिक भुगतान धनराशि 9750 रुपये ग्राम पंचायत के खाते से दुरूपयोग कर निकाल लिए । डीपीआरओ ने प्रधान मुरारी लाल को 9 अगस्त को नोटिस भेजकर उनसे स्पष्टीकरण मांगा। प्रधान ने कोई जवाब नहीं दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने एक माह बाद जवाब मांगा। इस पर भी प्रधान ने कोई जवाब नहीं दिया। टीम की जांच में प्रधान व सचिव वित्तीय अनियमितता की मामले की अंतिम जांच के लिए जिला विकास अधिकारी को नामित किया गया है। जिलाधिकारी ने प्रधान के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों पर रोक लगाने और ग्राम पंचायत समिति के गठन करने के लिए डीपीआरओ को निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed