फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A gas cylinder leak caused a massive fire at a wedding venue.

Agra News: शादी वाले घर में गैस सिलिंडर लीक होने से लगी भीषण आग

Tue, 25 Nov 2025 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 25 Nov 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
A gas cylinder leak caused a massive fire at a wedding venue.
फोटो18सिकंदरपुर वैश्य के गांव नरेठी में सिलिंडर में लगी आग को बुझाया गया। स्रोत:संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पटियाली। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के नरेठी गांव में सोमवार सुबह शादी वाले घर में गैस सिलिंडर लीक होने से आग लग गई। इससे खुशियों का माहौल चीख-पुकार में बदल गया। रिश्तेदारों के लिए अलाव जलाते ही अचानक पूरे घर में आग फैल गई। हादसे में छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए। जबकि दुल्हन धुएं के कारण दम घुटने से बेहोश हो गई। किसी तरह रिश्तेदारों के साथ मिलकर परिजन ने आग पर काबू पाया। तब तक गृहस्थी और दहेज में मिला सामान जल कर खाक हो गया। ।
गांव नरेठी निवासी रमेश चौहान के बेटे सचिन की बरात जनपद बदायूं गई थी। रविवार शाम को बरात वापस लौटी। घर रिश्तेदारों से भरा हुआ था। सोमवार की सुबह कुछ रिश्तेदार जल्दी उठ गए। उन्हें सर्दी महसूस हुई तो उनके लिए अलाव का इंतजाम किया गया। जैसे ही अलाव जलाया गया, तभी पास में रखे सिलिंडर से गैस लीक होने के कारण पूरा घर आग की लपटों से घिर गया। आग का गुबार देखकर रिश्तेदारों और परिजन में चीख-पुकार मच गई। सभी अपनी अपनी जान बचाकर घर से बाहर भागने लगे। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घर में हर तरफ आग और धुंआ दिख रहा था। ग्रामीणों और रिश्तेदारों की मदद से घरवालों ने पानी भर-भरकर आग पर डालना शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक घर में रखा गृहस्थी और दहेज का सामान जल गया। हादसे में संतोषा देवी (60) पत्नी रमेश चौहान, रोहित (26), सचिन (22), राहुल (25) पुत्र रमेश, रुचि (26) पत्नी राहुल और कुंती देवी (45) निवासी फरीदाबाद गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन

वहीं, दुल्हन मुस्कान धुएं की वजह से बेहोश होकर गिर पड़ी। आनन-फानन में सभी झुलसे हुए लोगों को परिजन निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां से रोहित को हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। हादसे में शादी में मिला फ्रिज, वाशिंग मशीन, बेड, अलमारी, सोफा, कपड़े, बिस्तर व अन्य गृहस्थी का सामान जल गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार विमल को दी। एसडीएम ने कोतवाली प्रभारी चंचल सिरोही व क्षेत्रीय लेखपाल हिमांशु को मौके पर भेजा और क्षति का आंकलन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed