फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A former army jawan along with his friend killed a labourer to prove that he was dead in agra

सेना के पूर्व जवान की चौंकाने वाली साजिश: खुद को मरा साबित करने को मजदूर का कत्ल, पुलिस भी उलझी; ऐसे खुला राज

Sun, 02 Jun 2024 11:22 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 02 Jun 2024 11:22 AM IST
सार

आगरा से सनसनीखेज मामला सामने आया है। सेना के पूर्व जवान ने दोस्त के साथ मिलकर खुद को मरा साबित करने के लिए मजदूर की हत्या कर दी। पुलिस ने दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। वजह चौंकाने वाली है।

विज्ञापन
A former army jawan along with his friend killed a labourer to prove that he was dead in agra
इसलिए सेना के पूर्व जवान ने की मजदूर की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे स्टेशन के खूनी भंडारे के समीप खेत में 22 मई को मिली एक अधजली लाश के मामले का पुलिस ने राजफाश कर दिया है। यह लाश मनमाड़ (मुंबई) के एक मजदूर की थी, जिसकी हत्या कर शव जलाया गया था। आरोपी ने हत्या कर शव के पास अपना पहचान पत्र, कपड़े और कड़ा रख दिया था, ताकि सब उसे मरा हुआ समझें।
विज्ञापन


मप्र के बुरहानपुर जिले के एसपी देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि पुलिस को अधजले शव के पास हुसैन सिंह चौधरी नाम का आधार कार्ड बरामद हुआ था। इससे पता चला कि हुसैन आगरा (यूपी) निवासी था और मुंबई के पनवेल में छह साल से होटल और बार चला रहा था। 
विज्ञापन


पुलिस ने हुसैन के परिजनों को बुरहानपुर बुलाया तो उन्होंने शव को पहचानने से इन्कार कर दिया। जांच में पता चला कि हुसैन सिंह सेना में जवान था और उसका कद काफी लंबा था। पुलिस ने हुसैन के करीबी दोस्त गणेश शर्मा को पूछताछ के लिए बुलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सख्ती से पूछताछ में गणेश ने जुर्म कबूल कर लिया। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गणेश के अनुसार अधजला शव हुसैन सिंह का नहीं, बल्कि मनमाड़ के एक मजदूर का था। हुसैन और उसने ही यह षड्यंत्र रचा। उन्होंने पहले मजदूर को खेत में शराब पिलाई, फिर गला घोंटकर मार डाला। 

शव को हुसैन के कपड़े पहनाए और पेट्रोल छिड़ककर जला दिया। पुलिस को साक्ष्य मिले हैं कि हुसैन सिंह पर उसके होटल और बार का बहुत ज्यादा कर्ज हो गया है। कर्जदारों से बचने के लिए उसने गणेश के साथ मिलकर यह साजिश रची। पुलिस ने हुसैन सिंह की तलाश शुरू कर दी है।

काम के बहाने मजदूर को लिया था साथ
आरोपी के पिता ने बताया कि हुसैन 10 अप्रैल को लापता हो गया था। परिजन ने 6 मई को पनवेल थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हुसैन और गणेश दोनों काफी समय से मुंबई में साथ में काम करते थे और पिछली 22 तारीख को मनमाड में दोनों मिले थे।

वहां के लेबर चौक से उन्होंने एक मजदूर को काम के बहाने साथ लिया था और खुद को सबकी नजरों से बचाने के लिए ये लोग अहमदनगर के पास श्रीगोंडा में एक किसान परिवार के साथ रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed