{"_id":"6abacbd056e43fc057018078","slug":"a-five-day-camp-is-being-organized-in-the-block-15-district-departments-will-set-up-stalls-to-provide-information-to-villagers-agra-news-c-421-1-sagr1012-18200-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ब्लॉक में पांच दिवसीय शिविर का आयोजन, जिले के 15 विभाग स्टॉल लगेंगे, ग्रामीणों को देंगे जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ब्लॉक में पांच दिवसीय शिविर का आयोजन, जिले के 15 विभाग स्टॉल लगेंगे, ग्रामीणों को देंगे जानकारी
विज्ञापन
सैंया। सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचने के लिए विकास खंड सैंया के प्रांगण में आयोजित पांच दिवसीय शिविर में जिले के पंचायती राज विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, समाज कल्याण विभाग, बैंक आदि 15 विभाग चौपाल लगाकर अपने अपने विभाग की योजनाओं से ग्रामीणों को जानकारी देकर लाभान्वित करेंगे।
खंड विकास अधिकारी जयकिशन दोहरे ने बताया कि चौपाल में फतेहपुर सीकरी लोकसभा से सांसद राजकुमार चाहर मुख्य अतिथि के रूप में ग्रामीणों की जन समस्याएं भी सुनेंगे। ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही संबंधित विभाग निस्तारण करेगा। यह शिविर 29 सितंबर (आज) से प्रारंभ होगा।