{"_id":"69e7dbdd5dd36ec7410e6555","slug":"a-fire-in-a-garbage-dump-on-bhavana-estate-road-caused-chaos-and-the-fire-brigade-brought-it-under-control-within-30-minutes-the-fire-department-issued-an-advisory-agra-news-c-25-1-agr1034-1040867-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: भावना एस्टेट रोड पर कूड़े के ढेर में आग से मची अफरातफरी, दमकल ने 30 मिनट में पाया काबू, अग्निशमन विभाग ने जारी की एडवाइजरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: भावना एस्टेट रोड पर कूड़े के ढेर में आग से मची अफरातफरी, दमकल ने 30 मिनट में पाया काबू, अग्निशमन विभाग ने जारी की एडवाइजरी
विज्ञापन
आगरा। सिकंदरा स्थित भावना एस्टेट रोड पर सोमवार रात को खाली प्लाॅट में कूड़े के ढेर में आग से अफरातफरी मच गई। एक सोसाइटी के गार्ड ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के साथ ही दमकल पहुंच गई। 30 मिनट में आग पर काबू कर लिया गया।
घटना रात तकरीबन 2 बजे की है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि दमकल माैके पर गई थी। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। सीएफओ ने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ ही आग लगने की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। प्रत्येक तहसील में एक दमकल को तैनात किया गया है। 50 फीसदी घटनाएं कूड़े के ढेर में आग लगने की वजह से हो रही हैं। लोगों से अपील है कि घरों में बिजली के उपकरण को चेक करा लें। खराब वायरिंग को बदलवा लें। गर्मी में कूलर और एसी चलने की वजह से लोड बढ़ जाता है। इससे वायरिंग में शार्ट सर्किट की आशंका से आग लगती है। गैस सिलिंडर को चेक कराते रहें। लीकेज होने पर बदलवा लें। पाइप भी चेक कराएं।
-। दीवानी में आग लगने की घटना के बाद उठाया कूड़ा
दीवानी में सोमवार को पार्किंग में खड़ी कारों में आग लग गई थी। मंगलवार को पार्किंग में सफाई की गई। कूड़े को उठवाया गया।