फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A female tourist fell while taking a selfie at the Sikri monument, fracturing her leg. She had come from Kolkata with her family to visit and lost control and fell on a ramp in the Jodhabai Palace complex.

Agra News: सीकरी स्मारक में सेल्फी लेते समय गिरी महिला पर्यटक, पैर में फ्रैक्चर, कोलकाता से परिवार के साथ आई थीं घूमने, जोधाबाई पैलेस परिसर में रैंप पर अनियंत्रित होकर गिरीं

Wed, 08 Apr 2026 02:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
A female tourist fell while taking a selfie at the Sikri monument, fracturing her leg. She had come from Kolkata with her family to visit and lost control and fell on a ramp in the Jodhabai Palace complex.
फतेहपुर सीकरी। ऐतिहासिक स्मारक फतेहपुर सीकरी के जोधाबाई पैलेस परिसर में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। सेल्फी लेने के दौरान संतुलन बिगड़ने से कोलकाता की एक महिला पर्यटक रैंप पर गिर पड़ीं, जिससे उनके पैर में गंभीर फ्रैक्चर हो गया। घटना के समय स्मारक पर तैनात एम्बुलेंस मरम्मत के लिए बाहर होने के कारण घायल महिला को गोल्फ कार्ट के जरिए अस्पताल ले जाना पड़ा।
विज्ञापन

कोलकाता निवासी पुष्पलता गुप्ता अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ सीकरी भ्रमण पर आई थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जोधाबाई महल के बाहर सेल्फी लेते समय अचानक उनका पैर मुड़ गया और वह रैंप से नीचे गिर गईं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसी के कमांडर मुकेश यादव और संरक्षण सहायक दिलीप सिंह के निर्देशन में टीम मौके पर पहुंची। गौरतलब है कि साल 2023 में एक पर्यटक की मृत्यु के बाद यहां स्थाई एम्बुलेंस तैनात की गई थी, लेकिन वह मरम्मत कार्य के चलते उपलब्ध नहीं थी। ऐसे में सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को टूरिस्ट गोल्फ कार्ट के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला का एक्स-रे किया गया, जिसमें पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। अस्पताल अधीक्षक डॉ. राजकमल ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद महिला की स्थिति को देखते हुए उन्हें एम्बुलेंस के माध्यम से आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। अधीक्षक ने यह भी स्पष्ट किया कि परिसर की एम्बुलेंस की मरम्मत पूरी हो चुकी है और भुगतान प्रक्रिया के बाद वह जल्द ही सेवा में लौट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed