फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A family traveling to a wedding is struck by a vehicle, killing an innocent child. The accident occurred on the Agra-Lucknow Expressway, with parents fighting for their lives.

Agra News: शादी में जा रहे परिवार को वाहन ने राैंदा, मासूम की माैत, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, जिंदगी की जंग लड़ रहे माता-पिता

Mon, 20 Apr 2026 12:14 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
A family traveling to a wedding is struck by a vehicle, killing an innocent child. The accident occurred on the Agra-Lucknow Expressway, with parents fighting for their lives.
फतेहाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा सामने आया। एक वाहन ने बाइक सवार परिवार को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि 10 वर्षीय बालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसके माता-पिता जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन

हादसा रात 11 बजे करीब हुआ। थाना खंदौली के ग्राम पोइया निवासी पंकज पुत्र हरीबाबू अपनी पत्नी रामसखी और 10 वर्षीय बेटे कुलदीप के साथ बाइक पर सवार होकर फतेहाबाद क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। थाना डौकी क्षेत्र के अंतर्गत एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 10.8 पर पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मासूम कुलदीप की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सड़क पर गिरे पंकज और रामसखी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही डौकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मासूम कुलदीप के शव को पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया है।
विज्ञापन


लाडले की मौत से घायल माता-पिता बेसुध
हादसे की खबर मिलते ही शादी वाले घर और पीड़ित के गांव में कोहराम मच गया है। अपने लाडले की मौत से घायल माता-पिता बेसुध हैं। थानाध्यक्ष डौकी ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी वाहन की पहचान कर उसे पकड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed