फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A cyber cafe owner beat up a father and son after they complained about losing their PAN card.

Agra News: पैन कार्ड खोने की शिकायत पर साइबर कैफे संचालक ने पिता-पुत्र को पीटा

Sat, 03 Jan 2026 02:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
A cyber cafe owner beat up a father and son after they complained about losing their PAN card.
आगरा | थाना नाई की मंडी के पंचकुइयां क्षेत्र स्थित एक साइबर कैफे पर पैन कार्ड अपडेट कराने आए व्यक्ति का पैन कार्ड कैफे संचालक से खो गया। आरोप है कि जब ग्राहक ने दुकानदार से कार्ड वापस मांगा तो उसने अपने भाइयों के साथ मिलकर पिता-पुत्र से मारपीट की।
विज्ञापन

पीड़ित संतोष निवासी टीला गोकुलपुरा वाल्मीकि बस्ती ने थाना नाई की मंडी में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया है कि 1 जनवरी, बृहस्पतिवार को दोपहर 2 बजे उन्होंने आधार-पैन लिंक कराने के लिए कैला देवी साइबर कैफे पर पैन कार्ड दिया था। बाद में पैन कार्ड लेने पहुंचे बेटे गुंजू से दुकानदार किशोर ने अभद्रता की और कार्ड खो जाने की बात कही। सूचना पर संतोष दुकान पर पहुंचे तो किशोर ने अपने भाई अभिषेक और प्रशांत को बुला लिया और तीनों ने लोहे के धारदार हथियार से हमला कर दिया। संतोष गंभीर रूप से घायल है, जबकि बेटे को भी चोटें आईं। पीड़ित का आरोप है कि जान से मारने की धमकी भी दी गई। इंस्पेक्टर नाई की मंडी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed