फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A crowd of 20 thousand passengers had to wait for vehicles

20 हजार यात्रियों की भीड़ को वाहनों के लिए करनी पड़ी प्रतीक्षा

Sun, 16 Oct 2022 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
A crowd of 20 thousand passengers had to wait for vehicles
कासगंज। पीईटी परीक्षा देने के लिए जिले में फिरोजाबाद और फर्रुखाबाद जनपद के 10 हजार से अधिक परीक्षार्थी पहुंचे। इन 10 हजार परीक्षार्थियों के साथ परिवार का कोई न कोई सदस्य भी पहुंचा। जिससे शहर में करीब 20 हजार से अधिक बाहरी जनपदों की भीड़ को वाहनों के लिए परेशान होना पड़ा। तमाम परीक्षार्थी अपने वाहनों से आए वह तो समय से वापस हो लिए, लेकिन जो बस और रेल से आए उन्हें वाहनों की प्रतीक्षा करनी पड़ी। बस स्टैंड से लेकर रेलवे स्टेशन तक परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों की भीड़ नजर आ रही थी। रेलवे की टिकट विंडो पर भी भीड़ का आलम देखा गया। निगम के द्वारा परीक्षार्थियों के लिए किए गए बसों के प्रबंध भी कम पड़ गए।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद एवं फिरोजाबाद के परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र कासगंज को बनाया गया था। जनपद में 15 परीक्षा केंद्रो पर पीईटी की परीक्षा दो पालियो में संपन्न हुई। सुबह परीक्षार्थी अलग अलग समय बसों से परीक्षा केंद्रो पर परीक्षा देने पहुंचे। लेकिन जब परीक्षा एक साथ सभी सेंटरों से छूटी तो बड़ी संख्या में परीक्षार्थी वापस गंतव्य तक जाने के लिए बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। जिससे बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन पर परीक्षार्थियों की खासी भीड़ रही। परीक्षार्थियों को वाहन के लिए खासी प्रतीक्षा करनी पड़ी। परिवहन निगम के द्वारा 41 बसों को परीक्षार्थियों को उनके गंतव्य तक जाने के लिए लगाया गया था। रेलवे स्टेशन पर टिकट पाने के लिए परीक्षार्थियों की लंबी लाइनें लगी रहीं। वहीं बस स्टैंड पर भी परीक्षार्थियों को बसों के लिए वाहनों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed